‘BJP से 10 सालों का हिसाब लेने का समय आ गया, अखिलेश-राहुल को बताया अंकल…,’ पुराने तेवर में नजर आए आकाश आनंद

Akash Anand Targets Yogi Government: BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद करीब सवा दो सालों बाद एक बार फिर सियासी पिच पर उतर आए हैं. इस दौरान उनका पुराना अंदाज देखने को मिला.
Akash Anand

आकाश आनंद

Akhilesh-Rahul Calls Leaders Uncles: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर सभी दलों ने अपना दमखम दिखाना शुरू कर दिया है. भारतीय जनता पार्टी, समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के बाद एक बार फिर बहुजन समाजवादी पार्टी चुनाव से पहले एक्टिव दिखाई दे रही है. बसपा सुप्रीमों मायावती के भतीजे आकाश आनंद भी यूपी की सियासी पिच पर उतर आए हैं. इस दौरान उन्होंने योगी सरकार पर जमकर हमला बोला है. इसके अलावा उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी और सपा प्रमुख अखिलेश यादव को अंकल कहा है.

BSP के राष्ट्रीय कोआर्डिनेटर आकाश आनंद करीब सवा दो सालों बाद एक बार फिर सियासी पिच पर उतर आए हैं. इस दौरान उनका पुराना अंदाज देखने को मिला. उन्होंने योगी सरकार को घेरते हुए कहा कि 10 साल से प्रदेश में भाजपा की सरकार है. लेकिन इन्होंने 10 सालों में केवल विज्ञापनों के माध्यम से अपनी कमियों को छिपाने का काम किया है और जनता के पैसे भाजपा ने सिर्फ और सिर्फ अपना प्रचार किया है.

अखिलेश-राहुल को अंकल बताया

इस दौरान उन्होंने मंच से कहा, मैं यहां पर भाजपा कि कमियां गिनवाने के लिए नहीं आया हूं. मैं यहां पर अपने लोगों की समस्या को रखने आया हूं. ये जो कांग्रेस पार्टी के राहुल अंकल हैं, जो बाबा साहब का नाम लेते हैं, लेकिन जिन प्रदेशों में उनकी सरकार है. वहां भी भाजपा जैसे ही हाल है. मैं अखिलेश अंकल की भी बात करता हूं. 30 साल का लड़का अगर 50 साल के अखिलेश जी को अंकल नहीं कहेगा तो क्या कहेगा?

ये भी पढ़ेंः UP में 10 रुपए लीटर गोमूत्र खरीदेगी योगी सरकार, गांवों में खुलेगी कमाई की राह, जानिए पूरा प्लान

BJP से 10 सालों का मांगा हिसाब

आकाश आनंद ने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा अब समय आ गया है. सरकार से 10 सालों का हिसाब लेने का. सरकार के पास सरकारी पद भरने के लिए पैसे नहीं हैं. झांसी की अस्पताल में 10 से ज्यादा बच्चे मर गए. उनको मुआवजा देने के लिए पैसे नहीं हैं. सरकार के पास सिर्फ अफसोस है. भाजपा ने पिछले 10 सालों में न तो बहनों को सुरक्षित रख पाई, न नौकरी दे पाई और न ही शिक्षा दे पाई. अब विधानसभा चुनाव जब सिर पर आ गया, तो फिर झूठे वादे लेकर आ गए. आकाश आनंद इस दौरान भाजपा समेत कांग्रेस और सपा पर जमकर निशाना साधा.

ज़रूर पढ़ें