Azamgarh: आधार कार्ड नहीं दिखाया तो चला दी गोली, पत्नी-बेटा समेत दो पंडितों की मौत, आरोपी एनकाउंटर में ढेर
आजमगढ़: चार हत्या का आरोपी एनकाउंटर में ढेर
Azamgarh Crime News: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक शख्स ने दो पंडितों पर केवल इसलिए गोली चला दी कि उन्होंने अपना आधार कार्ड नहीं दिखाया. इसके साथ ही आरोपी ने अपनी पत्नी और बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी. पुलिस ने आरोपी को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है.
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ये पूरा मामला अहरौला थाना क्षेत्र के शंभूपुर गांव का है. जहां मंगलवार (22 सितंबर) शाम को आरोपी अरविंद सिंह के घर पर पंडित पूजा कराने पहुंचे थे. आरोपी बाजार से सीधे घर पर पहुंचा और दो पंडितों से आधार कार्ड मांगा. इसे लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया. आरोपी ने अपनी पिस्टल निकाली और फायरिंग कर दी. इस गोलीबारी में पत्नी बबीता समेत दो पंडितों की मौत हो गई. इनमें से एक पंडित का नाम महेंद्र पाठक बताया जा रहा है. एक बेटे की भी गोली मारकर हत्या कर दी.
बच्चों को बनाया बंधक
तीन लोगों की हत्या के बाद आरोपी ने तीन बच्चों को बंधक बना लिया था. इसमें 10 साल, 7 साल और एक 6 महीने का बच्चा था. घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस के मुताबिक आरोपी सबसे छोटे बेटे को अपनी गोद में लिया हुआ था. बताया जा रहा है कि बच्चा गोद से छूटा तो वह घायल हो गया. इसके बाद उसने अपनी बेटी को गनप्वॉइंट पर ले लिया. पुलिस की सूझबूझ के बाद तीनों बच्चों को सुरक्षित घर से बाहर निकाल लिया गया. घायल बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 8 घंटे तक पूरा मामला चला.
ये भी पढ़ें: ‘तुम कमोड साफ करते हो, साथ रहने में शर्म आती है…’, सरकारी नौकरी लगते ही बदल गई पत्नी, FIR दर्ज
एनकाउंटर में आरोपी हुआ ढेर
पुलिस के अनुसार 7 घंटे तक आरोपी से मान-मनौव्वल की गई लेकिन आरोपी अरविंद सुबह तक बच्चों को छोड़ने की बात कहता रहा. इसके बाद घर के अंदर से फायरिंग की आवाज आने लगी. पुलिस ने स्टेन ग्रेनेड और टियर गैस की मदद से घर में एंट्री ली. आरोपी ने पुलिस को अंदर आता देख 6 राउंड गोलियां चला दीं. पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की और आरोपी बुरी तरह घायल हो गया. जिसकी बाद में मौत हो गई.