कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब मैदान में उतरी ‘चींटी जनता पार्टी’, भाजपा के पूर्व नेता ने किया गठन
चींटी जनता पार्टी (सीजेपी)
Cheenti Janta Party Formation: कॉकरोच जनता पार्टी के बाद अब देश में एक और नई पार्टी का गठन हुआ है. भ्रष्टाचार के खात्मे के लिए मेरठ से भाजपा के पूर्व नेता और एडवोकेट अनूप राघव ने चींटी जनता पार्टी (सीजेपी) का गठन किया है. उनका कहना है कि 1857 में प्रथम स्वतंत्रता संग्राम की नींव मेरठ शहर से रखी गई थी. इसी तरह से देश में अब भ्रष्टाचार के खात्में की नींव भी मेरठ से ही रखी जाएगी.
पार्टी के संस्थापक अनूप राघव ने कहा
पार्टी के संस्थापक अनूप राघव ने कहा कि चींटी को मेहनत, अनुशासन, एकजुटता और निरंतर संघर्ष का प्रतीक माना जाता है. इसी विचारधारा से प्रेरित होकर इस पार्टी का नाम चींटी जनता पार्टी रखा गया है. इस पार्टी का गठन इसलिए किया गया है ताकि समाज के कमजोर, वंचित और आम वर्ग की आवाज को मजबूत मंच दिया जा सके.
2027 में चुनाव लड़ेगी भारतीय जनता पार्टी
अनूप राघव ने ऐलान किया है कि बर्ष 2027 के यूपी विधानसभा चुनाव में भी उनकी नई पार्टी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगी. राघव का कहना है कि उकना उद्देश्य सरकार का विरोध करना नहीं बल्कि जनता से जुड़े मुद्दों की तरफ सरकार का ध्यान आकर्षित करना है. उन्होंने संकेत दिए है कि अगर जरूरत पड़ी तो आने वाले दिनों में दिल्ली कें जंतर-मंतर पर धरना प्रदर्शन भी किया जाएगा.
लंबे समय तक किया भाजपा में काम
अनूप राघव के करियर की बात करें तो वह बीते लगभग 3 दशक से भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे हैं साथ कई जिम्मेदारियों को निर्वाहन किया है. उनका कहना है कि अब पार्टी के भीतर रहकर वे आम जनता से जुड़े मु्द्ददे प्रभावी ढ़ंग से नहीं उठा पा रहे थे इसलिए उन्हें अलग पार्टी का गठन करना पड़ा.