कुर्ता-पायजामा, लंबी दाढ़ी और नमाज… महिला जिम ट्रेनर ने करोड़पति आयुष को बना दिया रहमान, संपत्ति हड़पने की रची थी साजिश
शामली में महिला जिम ट्रेनर ने हिंदू युवक का कराया धर्मांतरण
Gym Trainer Religious Conversion: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से धर्म परिवर्तन का मामला सामने आया है. आमतौर पर देखा जाता है कि लड़कियों को बहला-फुसलाकर धर्म परिवर्तन कराया जाता है, लेकिन यहां मामला बिल्कुल अलग है. यहां लड़की को नहीं बल्कि लड़की ने लड़के प्रेमजाल में फंसाकर पहले शादी की. इसके बाद कथित रूप से धर्म परिवर्तन करा दिया. फिलहाल, इस मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर युवती और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, यह मामला उत्तर प्रदेश के शामली जिले का है. जहां मोहल्ला काजीवाड़ा निवासी आयुष मलिक ने इस्लाम धर्म अपनाकर रहमान बन गया. जब इसकी जानकारी पीड़ित युवक के पिता को लगी तो उन्होंने तुरंत ही पुलिस से शिकायत की. उनका आरोप है कि परिवार की करोड़ों रुपए की संपत्ति पर अवैध कब्जा करने और बेटे को जान से मारने की धमकी देकर पूरा खेल रचा गया. फिलहाल, पुलिस ने युवक के पिता के आरोपों पर 10 लोगों के खिलाफ गंभीर धाराओं में शिकायत दर्ज कर ली है.
हिंदू धर्म में वापसी का प्रयास
पिता ने शिकायत के दौरान बताया कि बेटे आयुष को सुनियोजित तरीके से षड़यंत्र करके फंसाया गया है और उसे प्रापर्टी का लालच, हत्या की धमकी दी गई. पिता ने बताया कि बेटे की हिंदू धर्म में वापसी का प्रयास कर रहे हैं. यह मामला सामने आते ही हिंदू संगठनों ने थाने पहुंचकर धरना दे दिया और कार्रवाई की मांग करने लगे. हिंदू संगठन के कई कार्यकर्ताओं ने शर्टलेस प्रदर्शन भी किया. संगठन के लोगों का कहना है कि अगर कार्रवाई नहीं होता तो उग्र प्रदर्शन किया जाएगा. हालांकि, पुलिस ने समझाइश देकर लोगों को शांत कराया.
ये भी पढ़ेंः 1.65 लाख के इनामी बदमाश भानु प्रताप सिंह को UP STF ने किया ढेर, 40 से ज्यादा मुकदमे थे दर्ज
क्या है पूरा मामला?
जानकारी के अनुसार, आयुष एक करोड़पति परिवार से ताल्लुख रखता है, जो जिम करने गया. जिम करने के दौरान उसकी मुलाकात जिम ट्रेनर हुई और धीरे-धीरे दोनों के बीच दोस्ती हो गई. बाद में दोनों ने शादी भी कर ली, लेकिन शादी के बाद आयुष का व्यवहार बदलने लगा और वह कुर्ता-पायजामा पहनने लगा. लंबी दाढ़ी रख ली और मस्जिद जाने लगा. यह देखते ही पिता के पैरों तले जमीन खिसक गई और उन्होंने बेटे से पूछताछ के बाद पुलिस का सहारा लिया. पिता का कहना है कि परिवार की करोड़ों रुपए की प्रॉपर्टी हड़पने के लिए सुनियोजित तरीके से ऐसा किया गया. फिलहाल, पुलिस ने 10 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.