2,000 रुपए में ‘पेपर लीक’ का दावा, टेलीग्राम पर ग्रुप बनाकर की जा रही थी वसूली, STF ने किया गिरफ्तार
टेलीग्राम में ग्रुप बनाकर छात्रों से ठगी करने वाला छात्र गिरफ्तार
UP News: उत्तर प्रदेश एसटीएफ (STF) ने पेपर लीक का झांसा देकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है. आरोपी टेलीग्राम पर छात्रों को पेपर के नाम पर क्यूआर कोड के माध्यम से पैसे वसूलता था. फिलहाल, एसटीएफ ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, उससे पूछताछ जारी है. एसटीएफ यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि इस गैंग में कितने लोग शामिल हैं और कितने लोगों को ठगी का शिकार बनाया जा चुका है.
एसटीएफ के अनुसार, आरोपी प्रतियोगी परीक्षाओं के नाम पर प्रश्नपत्र और उत्तर पुस्तिका उपलब्ध कराने का दावा करते थे. इसके लिए प्रत्येक छात्र से करीब 2,000 रुपए वसूला जाता था. वसूली के लिए प्रॉपर टेलीग्राम पर ग्रुप बनाया गया है. जिसके माध्यम से पैसे वसूले जाते थे. लेकिन एसटीएफ लखनऊ ने इस गैंग का खुलासा कर दिया. इसके साथ ही मुख्य आरोपी ओम कुमार को भी गिरफ्तार कर लिया गया है.
बिहार का रहने वाला है मुख्य आरोपी
एसटीएफ के अनुसार, गिरफ्तार किया गया मुख्य आरोपी मूल रूप से बिहार के पटना जिले का रहने वाला है, जो छात्रों को अपने जाल में फंसाकर फर्जी कारोबार चला रहा था. कारोबार बिहार के अलावा उत्तर प्रदेश, झारखंड और मध्य प्रदेश में फैला रखा था. यहां के प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को जाल में फंसाया जाता था, फिर उनसे पैसे ऐंठते थे. आरोपी दावा करते थे कि उनके पास परीक्षा का असली पेपर मौजूद है, जो एक दिन पहले पहुंचाया जाता है.
ये भी पढ़ेंः कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने से किया इनकार, तो भड़का युवक, ऑफिस में घुसकर डॉक्टर की कर दी पिटाई
छात्रों से वसूलते थे 2,000 रुपए
इस जाल में बड़ी संख्या में लोगों को फंसाया जा चुका है और बड़े स्तर पर फंसाने की तैयारी की जा रही थी. टेलीग्राम पर एक नहीं बल्कि कई अलग-अलग परीक्षाओं के नाम पर ग्रुप बनाए गए थे. इसके लिए 2,000 निर्धारित किए गए थे. आरोपियों ने पैसे इसलिए भी कम रखे थे, ताकि छात्र आसानी से भेज सकें. फिलहाल, जांच की जा रही है.