कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने से किया इनकार, तो भड़का युवक, ऑफिस में घुसकर डॉक्टर की कर दी पिटाई

UP News: मऊ के एक डॉक्टर का आरोप है कि राहुल यादव नाम के युवक ने कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने से मना करने पर चेंबर के अंदर ही पटक-पटककर मारपीट की और ऑफिस के अंदर रखे सामान को भी तोड़ दिया.
Mau Man Beaten Doctor to join Cockroach Janta Party

कॉकरोच जनता पार्टी में जुड़ने से किया इनकार, तो भड़का युवक, ऑफिस में घुसकर डॉक्टर की कर दी पिटाई

Cockroach Janta Party: उत्तर प्रदेश के मऊ में एक डॉक्टर की इसलिए पिटाई कर दी, क्योंकि उसने कॉकरोच जनता पार्टी में सदस्यता लेने से इनकार कर दिया. सोशल मीडिया पर उपजी यह पार्टी अब गांव-गांव तक पहुंचने लगी है. मऊ के घोषी कोतवाली थाना क्षेत्र के मझवारा मोड़ स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) में एक युवक ने पहले कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ने का दवाब बनाया और जब डॉक्टर ने मना कर दिया, तो उसने मारपीट शुरू कर दी. इतना ही नहीं इस दौरान युवक ने चेंबर में तोड़फोड़ भी की. फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. जानें क्या है पूरा मामला?

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मझवारा में तैनात डॉक्टर हरिश्चंद्र जायसवाल ने बताया कि एक युवक ईसीजी की जांच कराने अस्पताल आया था. युवक ने अपना नाम केरमा महरूपुर निवासी रविशंकर उर्फ राहुल यादव बताया और अपने आप को कॉकरोच जनता पार्टी से जुड़ा होना बताया. इस दौरान उसने कहा कि आप भी सदस्यता ले लीजिए. जब हमने कहा कि सरकारी पद में रहते हुए सदस्यता नहीं ली जा सकती है. तो यह बात सुनते ही वह भड़क उठा और बिना बातचीत के ही मारपीट शुरू कर दिया.

जान से मारने की दी धमकी

डॉक्टर का आरोप है कि इस दौरान राहुल यादव ने चेंबर के अंदर ही पटक-पटककर मारपीट की और ऑफिस के अंदर रखे सामान को भी तोड़ दिया. इसके बाद जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गया. घटना के बाद डॉक्टर ने कोतवाली थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई है.

ये भी पढ़ेंः इलाज के नाम पर 25 हजार मांगे लेकिन मिले 8,000 रुपए, पूरे पैसे नहीं मिलने पर तोड़ दी जोड़ी हुई हड्डी! महिला का गंभीर आरोप

मारपीट के बाद आरोपी फरार

फिलहाल, घटना के बाद आरोपी फरार हो गया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. डॉक्टर ने बताया कि राहुल यादव को खूब समझाने का प्रयास किया गया. उससे कई बार समझाइश देकर बाहर जाने को कहा लेकिन उसने सरकार को उखाड़ फेंकने की बात कहते हुए मारपीट शुरू कर दी है. मामले को लेकर अपर पुलिस अधीक्षक अनूप कुमार ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की जाएगी.

ज़रूर पढ़ें