‘गाना नहीं गा सकता, बुलडोजर चलवा सकता हूं’, कलाकारों से बोले CM योगी

CM Yogi adityanath Reaction: मुख्यमंत्री ने कहा कि आप गा सकते हैं तो गीत गाते हैं. मैं गाना नहीं गा सकता हूं इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलवा देता हूं. इस तरह उन्होंने सुरों और अपराधियों पर होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई की शानदार तुलना की.
CM Yogi On ram Mandir

CM योगी आदित्यनाथ

UP News: लखनऊ स्थित विधान भवन में 80वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में सीएम योगी आदित्यनाथ शामिल हुए. उन्होंने कलाकारों और छात्र-छात्राओं से मुलाकात की. इस दौरान छत्तीसगढ़ के एक कलाकार और मुख्यमंत्री के बीच मजेदार बातचीत हुई. वहां, उपस्थित लोग अपनी हंसी नहीं रोक पाए.

कलाकार ने की कानून व्यवस्था की तारीफ

सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रस्तुति देने पहुंचे कलाकार ने उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था और अपराधियों के ठिकानों पर किए गए बुलडोजर एक्शन की तारीफ की. इस पर सीएम योगी ने अनोखे अंदाज में जवाब देते हुए कहा कि मैं आपके जैसे गा नहीं सकता हूं, इसीलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलवा देता हूं.

मुख्यमंत्री ने कहा कि आप गा सकते हैं तो गीत गाते हैं. मैं गाना नहीं गा सकता हूं इसलिए बुरे लोगों पर बुलडोजर चलवा देता हूं. इस तरह उन्होंने सुरों और अपराधियों पर होने वाली प्रशासनिक कार्रवाई की शानदार तुलना की.

सीएम ने किया सोशल मीडिया पर पोस्ट

सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट करके सीएम योगी ने लिखा कि 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज विधान भवन, लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देने वाले विद्यार्थियों एवं कलाकारों को सरकारी आवास पर सम्मानित किया.

ये भी पढ़ें: GEN-Z और GEN-अल्फा को लेकर CM योगी ने दी खुशखबरी, युवाओं को मिला 15 अगस्त का गिफ्ट

सोशल मीडिया पोस्ट में आगे लिखा कि अपनी कला और प्रतिभा के माध्यम से देश की गौरवशाली सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत करने वाले सभी प्रतिभागियों का अभिनंदन. सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.

ज़रूर पढ़ें