‘माफिया की जगह जेल या जहन्नुम, तीसरी जगह नहीं…’, शामली में गरजे CM योगी
सीएम योगी
Shamli Public Rally Address: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा, अपराधी जानता है कि अगर उसने कुछ भी हिमाकत की तो वह जेल या जहन्नुम में होगा. तीसरी जगह नहीं मिलने वाली है. इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर तीखा हमला बोलते हुए प्रदेश की कानून व्यवस्था और सावन में होने वाली कांवड़ यात्रा को लेकर बात की.
सीएम योगी आज शुक्रवार को शामली में आयोजित एक कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने 589 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं के लोकार्पण और शिलान्यास की बड़ी सौगात दी. कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, जब मैं शामली-कैराना आता हूं, तो लगता है कि मेरा संकल्प सार्थक हुआ, क्योंकि हमने संकल्प लिया था कि माफिया को जहन्नुम या जेल पहुंचा के रहेंगे.
अपराधी जानता है कि अगर उसने कुछ भी हिमाकत की तो वह जेल या जहन्नुम में होगा…
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) July 17, 2026
तीसरी जगह नहीं मिलने वाली है… pic.twitter.com/d7odkg3lP0
हुड़दंग नहीं करने की अपील की
विपक्ष पर हमला करते हुए सीएम योगी ने कहा, पहले श्रीराम बोलने पर लाठियां-गोलियां चलती थी. जन्माष्टमी और कांवड़ यात्रा रोक दी जाती थी. लेकिन आज समय बदल चुका है. कांवड़ियों की सेवा करने के लिए आज सब खड़े हैं. इस दौरान उन्होंने सभी लोगों से अपील की है कि वे हुड़दंग नहीं करें. अगर कोई गलत तत्व यात्रा को नुकसान पहुंचाने की कोशिश करे, तो उसका कान पकड़कर बाहर कर दें. क्योंकि आप राम के वंशज और भोलेनाथ के भक्त हैं.
ये भी पढ़ेंः ‘जरूर बनेंगे, कौन छोड़ता है…’, योगी सरकार में डिप्टी सीएम बनने के सवाल पर बोले मंत्री OP राजभर
यूपी से अपराधियों का खौफ खत्म
इतना ही नहीं उन्होंने विपक्ष को घेरते हुए ‘जिन्ना का उपासक’ बताया. योगी के अनुसार, दस साल पहले तक शामली दहशत का प्रतीक था. जहां के ज्यादातर लोग पलायन करने पर मजबूत होते थे. बहन-बेटियां बाहर निकलने से डरती थीं. हत्याएं सरेआम होती थीं और कानून-व्यवस्था भी पूरी तरह से बदहाली हालत में चली गई थी, लेकिन अब अपराधियों का खौफ खत्म हो चुका है.