’12 बजे तक सोते थे, 7 बजे महफिल…’, ‘बबुआ’ कहकर CM योगी ने अखिलेश पर साधा निशाना
सीएम योगी आदित्यनाथ
Babua Remark Sparks UP Politics: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में नेशनल हैंडलूम डे के कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान उन्होंने अखिलेश यादव को अपने संबोधन में ‘बबुआ’ कहकर तंज कसा और कहा कि कुछ लोग जीवनभर बच्चे ही बने रहते हैं. सीएम योगी ने इस दौरान सपा सरकार के कार्यकाल को याद करते हुए जमकर निशाना साधा. पढ़ें सीएम योगी ने क्या कहा?
सीएम योगी ने अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा, सपा सरकार के समय ‘बबुआ’ 12 बजे तक सोते थे. 2 बजे तक तैयार होते थे फिर 5 बजे तक जिम जाने का समय हो जाता था और 7 बजे से महफिल सज जाती थी. सपा सरकार में ऐसे ही चलता था. इसके बाद देश दुनिया से उनका संपर्क ही खत्म हो जाता था.
कुछ लोग जीवन भर \'बच्चे\' ही बने रहते हैं, \'बबुआ\' भी यही करते थे…
\— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) August 7, 2026
इसी कारण दंगे होते थे, महीनों-महीनों कर्फ्यू रहता था… pic.twitter.com/W2BM0VoKP2
सपा सरकार पर साधा निशाना
इस दौरान सीएम योगी ने सपा के कार्यकाल को याद दिलाते हुए कहा कि 2017 से पहले कानून व्यवस्था इतनी बदहाल थी कि प्रदेश में न तो बेटी सुरक्षित थी, न व्यापारी और न ही हस्तशिल्प कारीगर सुरक्षित थे. उस दौरान प्रदेश में दंगे होते थे और महीनों कर्फ्यू होता था. अगर हर काम को वोट बैंक की नजर से देखा जाए, तो वहीं पर कभी भी गरीबों का भला नहीं हो सकता है.
ये भी पढ़ेंः ‘उत्तर प्रदेश में सपा से गठबंधन कर लीजिए…’, हाई लेवल मीटिंग में कांग्रेस सांसदों ने रखी राहुल के सामने मांग
‘स्वदेशी’ उत्पादों को बढ़ावा देने पर फोकस
कार्यक्रम के दौरान सीएम योगी ने ‘स्वदेशी’ उत्पादों को बढ़ावा देने की बात कही और कहा कि इससे भारत का पैसा भारत में ही लगेगा. हमारे हस्तशिल्पियों के चेहरे पर खुशहाली एवं जीवन में समृद्धि आएगी. हमारा प्रयास होना चाहिए कि विदेश में बने उत्पाद नहीं, बल्कि हमारे कारीगरों और हस्तशिल्पियों द्वारा जो उत्पाद तैयार होते हैं, उन्हें ही गिफ्ट के रूप में प्रदान करें.