तीसरी बार भी नहीं पास कर पाया परीक्षा, कलेक्टर ने क्लर्क से बना दिया चपरासी, कर्मचारियों में हड़कंप!

UP News: रेहान खान को पहली बार 25 सितंबर 2023, दूसरी बार 21 जून 2024 और तीसरी बार 8 सितंबर 2026 को मौका दिया, लेकिन रेहान तीनों बार परीक्षा में फेल रहा. जिसके बाद उसका डिमोशन कर दिया गया.
Bareilly DM Avinash Singh

बरेली कलेक्टर अविनाश सिंह

Bareilly News: उत्तर प्रदेश के बरेली जिलाधिकारी (DM) ने अपने कर्मचारियों पर सख्त एक्शन लिया है. डीएम अविनाश सिंह ने मीरागंज तहसील में पदस्थ जूनियर क्लर्क रेहान खान पर कार्रवाई करते हुए डिमोट कर दिया है. यानी अब रेहान खान क्लर्क नहीं, बल्कि चपरासी के पद पर काम करेंगे. इस कार्रवाई का आदेश 16 सितंबर को जारी हुआ है.

दरअसल, रेहान खान की नियुक्ति मृतक आश्रित के रूप में 5 जुलाई 2021 को हुई थी. नियुक्ति के बाद क्लर्क पोस्ट पर बने रहने के लिए उसे टाइपिंग टेस्ट पास करना जरूरी था. इस टेस्ट के लिए उसे तीन बार मौका दिया गया, लेकिन रेहना तीन बार में भी परीक्षा पास नहीं कर पाया. जिसके बाद डीएम ने एक्शन लेते हुए उसका डिमोशन कर दिया.

तीसरी बार फेल होने पर बनाया चपरासी

रेहान खान को पहली बार 25 सितंबर 2023, दूसरी बार 21 जून 2024 और तीसरी बार 8 सितंबर 2026 को मौका दिया, लेकिन रेहान तीनों बार परीक्षा में फेल रहा. जिसके बाद उसका डिमोशन कर दिया गया. इतना ही नहीं, इस दौरान प्रशासन अन्य सभी मृतक आश्रित कर्मचारियों को भी सुधार का मौका दिया है. अगर सुधार नहीं हुआ तो उन कर्मचारियों पर भी प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी.

ये भी पढ़ेंः त्योहारों पर घर जाने वालों को राहत, इन पांच जोड़ी स्पेशल ट्रेनों से आपको मिलेगी राहत

कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में हड़कंप

रेहान खान पर हुई कार्रवाई के बाद कलेक्ट्रेट परिसर में कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. लोग कलेक्टर की इस कार्रवाई को लेकर सराहना कर रहे हैं और बड़े उदाहरण के तौर पर देख रहे हैं. अब उन सभी कर्मचारियों में डर का माहौल पैदा हो गया है, जो बिना योग्यता के पदों पर बने हुए हैं.

ज़रूर पढ़ें