IAS दिव्या मित्तल लड़ेंगी चुनाव? कांग्रेस नेता अजय राय के बयान से बढ़ी हलचल, जानें क्या कहा

IAS Divya Mittal Resignation: दिव्या मित्तल के राजनीति में आने और चुनाव लड़ने को लेकर जब अजय राय से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति समाज में काम करना चाहता है और पार्टी से लड़ना चाहेगा. पार्टी उस पर जरूर विचार करेगी.
UP Congress chief Ajay Rai statement Divya Mittal

IAS दिव्या मित्तल को लेकर क्या बोले कांग्रेस नेता अजय राय

Ajay Rai Election Hint: उत्तर प्रदेश कैडर की आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल अपने इस्तीफे के बाद से काफी सुर्खियों में हैं. अब उन्हें यूपी कांग्रेस के अध्यक्ष अजय राय ने कांग्रेस पार्टी से चुनाव लड़ने का ऑफर दिया है. इसके साथ ही अजय राय ने प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को पत्र लिखकर अधिकारियों के सम्मान और स्वतंत्र कार्यप्रणाली की रक्षा की मांग की है. दिव्या मित्तल ने अपनी 13 सालों की सेवा के बाद इस्तीफा दिया है.

दरअसल, दिव्या मित्तल ने अपनी प्राथमिकताओं, रुचियों और परिवार को ध्यान में रखते हुए 13 साल की प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा दे दिया है. लेकिन दिव्या मित्तल के इस्तीफे को लेकर लोग तरह-तरह के कयास लगा रहे हैं. इस्तीफे के बाद यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय ने दिव्या मित्तल की खूब तारीफ की है. अजय राय ने दिव्या मित्तल को ईमानदार अधिकारी बताते हुए कहा कि यह प्रदेश का दुर्भाग्य है कि योगी सरकार बनने के बाद से अब तक 13 आईएएस और 7 आईपीएस अधिकारियों ने इस्तीफा दिया या फिर वीआरएस लिया है.

अगर वो चाहें तो पार्टी करेगी विचारः अजय राय

दिव्या मित्तल के राजनीति में आने और चुनाव लड़ने को लेकर जब अजय राय से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि जो भी व्यक्ति समाज में काम करना चाहता है और पार्टी से लड़ना चाहेगा. पार्टी उस पर जरूर विचार करेगी. यानी कहा जा सकता है कि अजय राय की तरफ से दिव्या मित्तल के लिए हरी झंडी मिल सकती है.

ये भी पढ़ेंः एक पैर, लेकिन हौसले बुलंद… ना बैसाखी-ना ट्राईसाइकिल, कूदते हुए स्कूल जाने को मजबूर बलिया की मासूम, Video

अच्छे अधिकारी राहुल गांधी से जुड़ रहेः अजय राय

इस दौरान अजय राय ने यह भी कहा कि देश में अच्छे काम करने वाले अधिकारी राहुल गांधी से जुड़ रहे हैं. अब देखना यह होगा कि क्या दिव्या मित्तल आईएएस की नौकरी छोड़ने के बाद कांग्रेस का दामन थामती हैं या नहीं. इस्तीफा देने के बाद मित्तल ने कहा था कि भले ही पद छूट गया है, लेकिन देश की मिट्टी से मिला सपना और वह स्पर्श कभी भी नहीं छूट पाएगा. मित्तल ने इस्तीफ के दौरान अपने कार्यकाल के दौरान किए गए अच्छे कामों का भी जिक्र किया था. फिलहाल, अजय राय के इस बयान के बाद यूपी की सियासी हलचल तेज हो गई है.

ज़रूर पढ़ें