बैंक के बाहर पत्नी को मारी गोली, फिर बहन की हत्या कर खुद किया सुसाइड, तीन मौतों से लखनऊ में दहशत

Lucknow Triple Murder Case: लखनऊ में एक युवक ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा और फिर बहन सीमा वाजपेयी को गोली मार दी. इसके बाद खुद को भी शूट कर लिया.
Lucknow Golikand

लखनऊ में पत्नी और बहन पर ताबड़तोड़ फायरिंग के बाद खुद को मारी गोली

Man Shoots Wife Sister Himself: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के पॉश इलाके गोमती नगर में गुरुवार को एक सनकी युवक ने हड़कंप मचा दिया. युवक ने पहले अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा और फिर बहन सीमा वाजपेयी को गोली मार दी. इसके बाद खुद पर भी गोली मारकर जीवनलीला समाप्त कर ली. फिलहाल, मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के अनुसार, आरोपी मानस ने गुरुवार की दोपहर अपनी पत्नी दिव्या मिश्रा की ऑफिस के बाहर कार लेकर पहुंचा और उसे फोन कर बाहर बुलाया. इसके बाद थोड़ी देर तक बातचीत और इसी दौरान पत्नी को गोली मार दिया. गोली मारने के बाद आरोपी भाग गया और सीधे घर पहुंचकर अंदर से दरवाजा बंद कर लिया. इसके बाद घर से अंदर अपनी बहन को भी गोली मार दी. जब दोनों की मौत हो गई, तो अपने ऊपर भी फायरिंग कर ली, जिसमें तीनों की मौत हो गई.

पत्नी को गोली मारने के बाद लगाया स्टेटस

पत्नी दिव्या मिश्रा को गोली मारने के बाद आरोपी मानस ने व्हाट्सएप स्टेटस भी लगाया. जिसमें लिखा, “मैनें अपनी पत्नी की हत्या कर दी, क्योंकि उसने मुझे धोखा दिया. अब मुझे खुद को और अपनी बहन को भी मारना है. उसकी (दिव्या) बहन प्रज्ञा और उसके पति भरत यादव को सबकुछ पता है.”

ये भी पढ़ेंः छात्रों के प्रोटेस्ट का असर! योगी सरकार का अधिकारियों को अल्टीमेटम, हो सकती है कार्रवाई

एक साल से अलग रहते थे पति-पत्नी

बता दें, आरोपी मानस बाजपेई स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) में काम करता था. वहीं उसकी पत्नी ICICI बैंक में कार्यरत थी. दिव्या ने पति मानस बाजपेई से तलाक के लिए एक साल पहले कोर्ट में अपील दायर की थी. इसके बाद से ही वह अलग रहने लगी थी. मानस के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, इसलिए वह अपनी बहन के साथ रहता था. पुलिस के मुताबिक, मानस ने वारदात के समय दो पिस्टल और एक तमंचा का इस्तेमाल किया था.

ज़रूर पढ़ें