19 महीने बाद खुला ‘नीला ड्रम कांड’ वाला घर, दीवाली बाद होगा हवन-पूजन
नीला ड्रम हत्याकांड वाला घर (File Photo)
Meerut Murder Case: मेरठ का चर्चित नीला ड्रम हत्याकांड वाला घर करीब 19 महीनों बाद फिर खुला है. अभी तक घर पर ताला लगा हुआ था. क्योंकि इस के अंदर ही मर्चेंट अधिकारी सौरभ राजपूत की हत्या हुआ थी. हत्या के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया था. 19 महीने बाद जब पुलिस ने दरवाजा खोला तो सौरभ की कई चीजें मिलीं, जिसे पुलिस ने सुपुर्द कर परिवार को सौंप दिया. घर के अंदर क्या-क्या मिला?
मेरठ का नीला ड्रम कांड खूब सुर्खियों में रहा. वजह है पत्नी मुस्कान द्वारा पति सौरभ राजपूत की हत्या करना. मुस्कान ने प्रेमी के साथ मिलकर सौरभ की हत्या कर दी. इसके बाद शव के टुकड़े कर नीले ड्रम में भरकर सीमेंट से भर दिया. जब खुलासा हुआ तो पुलिस भी हैरान रह गई. हालांकि, पुलिस ने खुलासा करते हुए मुस्कान और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया था, जो आज भी जेल में ही बंद हैं.
19 महीने बाद खुला घर का ताला
हत्याकांड के बाद पुलिस ने घर को सील कर दिया था. लेकिन अब 19 महीने बाद एक बार फिर सौरभ राजपूत की जिस घर में हत्या हुई थी. उस घर को खोला गया है. जिसमें घर के अंदर बिखरे कपड़े, दीवारों पर स्क्रेच के निशाना, बच्चों के खेलने के खिलौने और कई कागजात मिले. जब पुलिस ने घर का दरवाजा खोला तो इस दौरान सौरभ की मां भी मौजूद रहीं, जो भावुक हो गईं.
ये भी पढ़ेंः जेल से छूटते ही फिर 14 दिनों की न्यायिक हिरासत में आजम खान, बोले- अब कहने के लिए बचा ही क्या
घर का किया जाएगा शुद्धिकरण
घर के मालिक ओमपाल सिंह ने बताया कि अब घर का शुद्धिकरण किया जाएगा. पंडितों से पूजा और हवन कराया जाएगा. दिवाली से पहले ही घर की साफ-सफाई शुरू हो गई है. यह वही घर है, जहां मुस्कान और सौरभ किराए से रहते थे. घर का ताला खुलने के बाद एक बार फिर नीला ड्रम कांड की याद ताजा हो गई.