UP News: ‘अखिलेश जी आपका दारोगा लुटेरा है…’, योगी के मंत्री का सपा चीफ पर बड़ा आरोप

UP News: आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से दारोगा प्रसाद सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद है. उन पर गरीबों की जमीन कब्जाने का आरोप लगा है. इस मामले पर ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से चुटकी ली है.
Akhilesh Yadav

सपा चीफ अखिलेश यादव

UP News: आजमगढ़ जिले की लालगंज सीट से दारोगा प्रसाद सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद है. उन पर गरीबों की जमीन कब्जाने का आरोप लगा है. इसको लेकर योगी कैबिनेट के मंत्री ओपी राजभर ने सपा चीफ अखिलेश यादव पर बड़ा तंज कसा है. उन्होंने दावा किया कि सपा गरीबो, पिछड़ों और दलितों के हितों की बात तो करती है, लेकिन जमीनी स्तर पर उन्हें सताया जा रहा है उनके साथ अन्याय हो रहा है.

ओपी राजभर ने लगाया आरोप

ओपी राजभर ने आरोप लगाया है कि सपा सांसद दारोगा प्रसाद सरोज ने आजमगढ़ के मोहनपुर पटवास गांव के पास एक दलित महिला की करीब 50 बीघा जमीन पर कब्जा कर लिया है. इस जमीन पर सांसद जी स्वीमिंग पूल और फार्महाउस बनवा रहे हैं. इतना ही नहीं राजभर ने कहा कि इस पूरी जमीन पर तारबंद कर करंट दौड़ाया जा रहा है ताकि कोई अंदर न आ सके.

दलितों को सताने में मज़ा आता है क्या-ओपी राजभर

सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर पोस्ट कर लिखा ‘अखिलेश भैया, सुबह की राम राम.. एक बात बताइये मित्र. क्या आपकी पार्टी के लोगों को गरीबों, पिछड़ों और दलितों को सताने में मज़ा आता है क्या? ये बात इसलिए पूछ रहा हूं क्योंकि लगभग हर रोज कहीं ना कहीं अपराध की खबरें सामने आती हैं और जब जांच होती है तो पता चलता है कि घटना के पीछे “आपके लोग” शामिल हैं.’

ओपी राजभर ने अखिलेश यादव से कहा

उन्होंने तंज कसते हुए अखिलेश यादव से कहा ‘मित्र, हम चाहते हैं कि अगले साल नई सरकार में हमें मजबूत विपक्ष मिले. अच्छा विपक्ष बनने के लिए आपको मेहनत करनी होगी. इसलिए राजभर आपको सुझाव दे रहा है कि लुटेरे दारोगा जैसे लोगों पर काबू रखिए वरना नेता प्रतिपक्ष का पद भी गंवा बैठेंगे.’

ये भी पढ़ेंः राम मंदिर में CEO पद के 2300 से ज्यादा दावेदार, किसे मिलेगी कमान और कैसे होगा चयन?

ज़रूर पढ़ें