राम मंदिर में CEO पद के 2300 से ज्यादा दावेदार, किसे मिलेगी कमान और कैसे होगा चयन?

Ram Mandir CEO Selection: राम मंदिर ट्रस्ट के नए सीईओ की नियुक्ति को लेकर प्रक्रियाएं तेज कर दी गई हैं. करीब 2300 से ज्यादा आवेदन पहुंचे हैं.
Ram Mandir Ayodhya

राम मंदिर अयोध्या

Ram Mandir Ayodhya: राम मंदिर अयोध्या में चढ़ावा चोरी का मामला काफी सुर्खियों में रहा है. इस विवाद के बीच श्रीराम मंदिर जन्मभूमि ट्रस्ट का फोकस मंदिर के संचालन, श्रद्धालुओं की सुविधाओं और प्रशासनिक व्यवस्था को और मजबूत करने पर है. ट्रस्ट मुख्य कार्यकारी अधिकारी (CEO) की नियुक्ति करने की तैयारी में है. इसके लिए आवेदन भी मंगाए थे. आवेदन भरने की अंतिम तिथि 18 जुलाई तक करीब 23,00 से ज्यादा आवेदन आ चुके हैं. यहां जानें किन आधार पर होगा CEO का चयन.

राम मंदिर में सीईओ पद की भर्ती के लिए आवेदन की अंतिम तिथि निकल चुकी है. जिसमें 2300 से ज्यादा लोगों ने आवेदन किया है. लेकिन असली परीक्षा अब शुरू हुई है. आवेदनों की छटनी का काम शुरू हो गया है. सीईओ पद के चयन के लिए ट्रस्ट ने तीन सदस्यीय चयन समिति का गठन किया है. यह समिति चयन प्रक्रिया की निगरानी करेगी और अंतिम रूप तैयार कर योग्य उम्मीदवारों के नाम सौंपेगी. समिति में सेवानिवृत्त न्यायाधीश प्रमोद कोहली, सेवानिवृत्त लेफ्टिनेंट जनरल विष्णुकांत चतुर्वेदी और सुरेश हावरे शामिल हैं.

कई पहलुओं की होगी जांच

सूत्रों की माने तो ट्रस्ट के नए सीईओ के लिए उम्मीदवारों की ईमानदारी, सर्विस रिकॉर्ड, अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, वित्तीय पारदर्शिता और बड़े संस्थानों को चलाने का अनुभव भी बारीकी से देखा जाएगा. इसके साथ ही उम्मीदवार की धार्मिक और सांस्कृतिक रूप से संस्थान को संभालने की समझ है या नहीं. इसको भी ध्यान में रखा जाएगा. क्योंकि यह कोई सरकारी संस्थान नहीं है, बल्कि करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा है. ट्रस्ट के सीईओ की जिम्मेदारी मंदिर परिसर की व्यवस्थाएं, सुविधाएं, वित्तीय प्रबंधन, सुरक्षा और विभिन्न परियोजनाओं का संचालन रहेगी.

ये भी पढ़ेंः यूपी चुनाव की तैयारी में जुटी बीजेपी, अमित शाह खुद संभालेंगे मोर्चा; कमजोर सीटों पर रहेगा खास फोकस

जानकारी के अनुसार, सीईओ पद की नियुक्ति को लेकर 22 जुलाई को एक बैठक भी आयोजित होगी. जिसमें चयन को लेकर चर्चा होने की उम्मीद है. सभी आवेदनों की जांच करने के बाद चुने गए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा. यहां पर ट्रस्ट की ओर से अंतिम नाम पर मुहर लगेगी.

ज़रूर पढ़ें