सपा से बगावत का अब मिला इनाम? कौन हैं पूजा पाल जिन्हें बीजेपी ने बनाया प्रदेश उपाध्यक्ष
पूजा पाल
Pooja Pal Appointed Vice-President: उत्तर प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष का पद संभालने के करीब 6 महीने बाद पंकज चौधरी ने अपनी नई टीम का ऐलान कर दिया है. इस टीम में कई नाम चौंकाने वाले हैं, खास बात यह है कि क्षेत्रीय के साथ-साथ जातिगत समीकरणों को ध्यान में रखकर टीम तैयार की गई है. लेकिन, सबसे ज्यादा चर्चा पूजा पाल की हो रही है. पार्टी ने उन्हें उपाध्यक्ष बनाया है. पूजा समाजवादी पार्टी से बगावत कर बीजेपी में आईं थीं.
पूजा पाल को ठीक एक साल समाजवादी पार्टी (SP) से निकाल दिया गया था क्योंकि उन्होंने मुख्यमंत्री की तारीफ की थी.पार्टी से निकाले जाने के कुछ वक्त बाद उन्होंने सीएम योगी से मुलाकात भी की थी.
अतीक अहमद से रही पुरानी अदावत?
साल 25 जनवरी 2005 में प्रयागराज के नेहरू पार्क के पास कुछ हथियारबंद लोगों द्वारा पूजा पाल के पति राजू पाल की हत्या कर दी गई थी.पति की मौत के बाद पूजा पाल ने अतीक, मोहम्मद अशरफ समेत नौ लोगों को नामजद किया था. तभी से दोनों के बीच अदावत चली रही है. पूजा पाल ने साल 2012 के चुनाव में अतीक अहमद को भी हरा दिया था. इस समय तक वह बसपा से राजनीति किया करती थीं. साल 2017 में पूजा ने बसपा छोड़कर सपा का दामन थाम लिया था.
सीएम योगी की तारीफ और सपा से बाहर
कुछ साल पहले जब अतीक अहमद मारा गया तो उन्होंने खुशी जाहिर की थी. इसके साथ ही इसके लिए सीएम योगी की जमकर तारीफ की थी. यही वजह रही कि समाजवादी पार्टी ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया था. इसके बाद मानों पूजा ने भी बीजेपी में जाने का ही मना लिया था. उनकी तरफ से सपा में वापस जाने की कोशिश नहीं की गई. वे लगातार सपा पर अतीक को संरक्षण देने का आरोप लगाती रहीं.
अब मिला बीजेपी से इनाम
सीएम योगी की तारीफ और बीजेपी में शामिल होने के तुरंत भले ही कोई इनाम न मिला हो, लेकिन कुछ समय बाद आखिरकार उन्हें बीजेपी में आने का ईनाम बीजेपी उपाध्यक्ष बनाकर दिया गया है.