Ram Mandir Ayodhya: कौन बनेगा राम मंदिर का CEO? इन तीन लोगों की दावेदारी मजबूत
राम मंदिर अयोध्या
Ayodhya Ram Mandir: राम मंदिर अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) की नियुक्ति अभी नहीं हो पाई है. हालांकि, नियुक्ति को लेकर अंतिम चरण पर ही काम चल रहा है. किसी भी दिन सीईओ पद का ऐलान हो सकता है. जानकारी के अनुसार, पैनल ने 16 अभ्यर्थियों का इंटरव्यू किया है, जिसमें तीन नामों को चुना गया है, माना जा रहा है कि इन्हीं तीन नामों पर किसी एक नाम पर मुहर लग सकती है.
दरअसल, राम मंदिर में चढ़ावा चोरी के मामले के बाद सीईओ पद को लेकर चर्चा तेज हो गई. ट्रस्ट ने सीईओ के चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी. इससे पहले अभी तक ट्रस्ट का कोई सीईओ नहीं रहा है. यानी जो भी सीईओ बनेगा. वह ट्रस्ट का पहला सीईओ होगा. इसके अलावा राजपरिवार के सदस्य यतींद्र मोहन मिश्रा को ट्रस्टी के साथ प्रवक्ता की जिम्मेदारी मिलने की संभावना है.
2 सितंबर को नए सीईओ का हो सकता है ऐलान
मंदिर से जुड़े सूत्रों के अनुसार, चयन समिति में तीन सदस्य शामिल हैं, जो अभ्यर्थियों के प्रदर्शन, प्रशासनिक अनुभव और मंदिर की भावी व्यवस्थाओं को संभालने की क्षमता के आधार पर पैनल तैयार कर रहे हैं. समिति की ओर से पैनल सौंपे जाने के बाद इसे ट्रस्ट की बैठक में रखा जाएगा. इसके बाद ट्रस्ट के बैठक में सीईओ पद का ऐलान किया जाएगा.
कौन-कौन रेस में शामिल?
बता दें, जिन 3 नामों पर मुहर लगने की चर्चा है. उसमें पूर्व आईएएस योग्श्वर राम मिश्र, दिनेश चंद्र और पूर्व आईपीएस राजेश पांडेय का नाम शामिल है. यानी कि इन्हीं में से कोई एक को ट्रस्ट का सीईओ नियुक्त किया जाएगा.
ये भी पढ़ेंः ‘अल्लाह के सिवा किसी इबादत नहीं करेंगे’, वंदे मातरम् विवाद पर इमरान मसूद का बड़ा बयानव
पूर्व IAS-IPS के नामों की चर्चा
पूर्व आईएएस योग्श्वर राम मिश्र अयोध्या जिले के ही जिलाधिकारी रह चुके हैं. दिनेश चंद्र जौनपुर जिले में जिलाधिकारी रहे हैं. राजेश पांडेय पूर्व आईपीएस अधिकारी रहे हैं. अब देखना होगा कि ट्रस्ट किन नामों पर मुहर लगाता है. इसके लिए 2 सितंबर तक का इंतजार करना होगा. संभावना है कि 2 सितंबर को ट्रस्ट का नया सीईओ नियुक्त हो सकता है.