वापसी नहीं अब UP से विदाई होगी… रामलीला मैदान से अखिलेश बोले- काशी की जनता ने उन्हें डबल जीरो दिया
अखिलेश यादव
Ramlila Maidan Rally: देश की राजधानी दिल्ली के रामलीला मैदान में विपक्ष की महारैली आयोजित हुई. इस रैली में कांग्रेस और समाजवादी पार्टी समेत 23 विपक्षी दल शामिल हुए. उत्तर प्रदेश में चुनाव की तैयारियों में लगे समाजवादी पार्टी के मुखिया उनकी पार्टी के सांसद भी महारैली में शामिल हुए. रामलीला मैदान में सजे इंडिया गठबंधन के मंच से अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग समेत मौजूदा यूपी और केंद्र सरकार पर जमकर हमला बोला है.
अखिलेश यादव ने कहा कि आज जो आवाज रामलीला मैदान से उठ रही है. वह गठबंधन के सभी साथियों ने एकजुट होकर उठाई है. यह आवाज भी लोकतंत्र को बचाने के लिए उठाई जा रही है. आज जब सभा यहां होने जा रही थी उसी समय यूपी में भाजपा की तरफ से कहा गया कि एक करोड़ वोट हिंदू भाइयों के वोट काट दिए गए
उन्होंने आगे कहा कि अब उनको भी याद आ रहा है कि उनके वोट भी कट गए हैं. मतलब 31 हजार वोट हर विधानसभा में कम हुए हैं. जब जमीन ही नहीं बची तो अंगद का पैर कहां रखोगे? काशी की जनता ने उन्हें डबल जीरो दिया है. उनका यह बयान बीते दिनों केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के बयान पर पलटवार माना जा रहा है.
#WATCH | INDIA bloc mega rally | Delhi: Samajwadi Party president Akhilesh Yadav says, "Those who once came from UP will be driven out from UP itself. The people of UP know how to welcome and how to bid farewell even better. In 2027, such a farewell will happen that the Bharatiya Janata Party and its allies will not be able to return again." "Today, Ramlila Maidan has turned into the Haldighati of democracy. The massive public support and slogans of revolution are proof that change can happen at any moment." (Source: ANI/Congress)
— ANI (@ANI) November 1, 2026
अब यूपी से विदाई ही होगी- अखिलेश
अखिलेश यादव ने योगी सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि अब उनकी विदाई तय है. जो लोग कभी यूपी से आए थे, वो यूपी से ही जाएंगे. यूपी अपने स्वागत और विदाई दोनों के लिए ही फेमस है. उनकी विदाई अब 2027 में तय हो चुकी है. जिन्होंने चंदा चोरी की है, जिन्होंने चढ़ावा चोरी की उनका नाश नहीं, सर्वनाश होगा. आज रामलीला मैदान डेमोक्रेसी की हल्दीघाटी बन गया है. जनता का भारी सपोर्ट और क्रांति के नारे इस बात का सबूत हैं कि बदलाव कभी भी हो सकता है.
ये भी पढ़ें: LIVE: रामलीला मैदान पहुंचा विपक्षी नेताओं का काफिला, कार्यक्रम स्थल पर उमड़ी भारी भीड़