सर्किफिकेट नहीं स्किल से मिलेगा सम्मान, PM मोदी बोले- Skill वालों की आजीविका नहीं छीन सकता AI

PM Modi on Skill Development: लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर चर्चा की.
PM Modi On AI

AI पर क्या बोले पीएम मोदी?

PM Modi On AI: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ पहुंचे थे. लखनऊ में इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पर चर्चा की. इस दौरान उन्होंने कहा कि जिसके पास स्किल है, उससे कोई भी उसकी आजीविका नहीं छीन सकता है.

इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में पांचवें राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह को जब पीएम मोदी संबोधित कर रहे थे. उस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी समेत भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता मौजूद रहे.

सोना खरीदी को लेकर क्या बोले PM मोदी?

पीएम मोदी ने कहा, ‘एक साल पहले, मैंने देशवासियों से आग्रह किया था कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो एक साल तक सोना न खरीदें. मुझे खुशी है कि जिस तरह लाल बहादुर शास्त्री जी के एक समय का भोजन छोड़ने के आग्रह को देशवासियों ने माना था, उसी तरह मेरे देश के लोगों ने भी मेरी बात मानी. मेरे देश का चरित्र आज भी वही है. मैंने, एक आम इंसान के तौर पर, लोगों से कम सोना खरीदने को कहा. लोगों ने कम सोना खरीदा और सोने की कीमतें गिर गईं. आज लोग मुझसे कहते हैं, ‘मोदी जी, आपने कहा, हमने आपकी सलाह मानी और हमारे पैसे बच गए.’

समय बदल रहाः PM मोदी

पीएम मोदी बोले कि अब समय बिल्कुल बदल रहा है. अब सर्टिफिकेट रखने वालों को नहीं, बल्कि स्किल रखने वालों को ज्यादा सम्मान मिलेगा. भारत दुनिया की स्किल कैपिटल बनने की दिशा में आगे बढ़ रहा है.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें