संभल से विदाई के वक्त छलके SP केके बिश्नोई के आंसू, DM ने पिलाया पानी, IPS पत्नी के जिले से बढ़ी दूरी

SP KK Bishnoi Transfer: संभल पुलिस अधीक्षक केके बिश्नोई का ट्रांसफर बिजनौर जिले के लिए हो गया है. विदाई के वक्त एसपी केके बिश्नोई रो पड़े. इस दौरान पास बैठे डीएम ने उन्हें पानी पिलाया.
IPS KK Bishnoi Transfer

संभल से विदाई के वक्त रो पड़े SP केके बिश्नोई

SP KK Bishnoi Transfer: उत्तर प्रदेश के चर्चित और तेज तर्रार IPS अधिकारी केके बिश्नोई की संभल जिले से विदाई हो गई है. केके बिश्नोई अब संभल के बाद बिजनौर जिले की जिम्मेदारी संभालेंगे. संभल से विदाई के वक्त का एक बेहद भावुक वीडियो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि विदाई के वक्त केके बिश्नोई रो पड़े. बता दें, केके बिश्नोई की पत्नी अंशिका वर्मा भी आईपीएस अधिकारी हैं, जो बरेली में एसपी साउथ के पद पर तैनात हैं.

संभल में केके बिश्नोई का कार्यकाल 1 साल 11 महीने का रहा. इस दौरान उन्होंने तेज तर्रार आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई. आईपीएस अधिकारी केके बिश्नोई 24 नवंबर 2024 को संभल हिंसा के दौरान सुर्खियों में आए थे. विदाई के वक्त संभल हिंसा को याद करते हुए उनकी आंखों से आंसू छलक पड़े. यह देखकर बगल में बैठे डीएम अंकित खंडेलवाल भी खुद के आंसुओं पर काबू नहीं कर सके.

भावुक होकर SP ने पढ़ा शेर

संभल हिंसा को याद करते हुए एसपी केके बिश्नोई ने कहा कि उस कठिन समय में पुलिस-प्रशासन के लोग कंधे से कंधा मिलाकर खड़े रहे. ऐसे साथियों और संभल के लोगों को कभी नहीं भूल पाएंगे. इस दौरान उन्होंने सभी थाना प्रभारियों और पुलिसकर्मियों का आभार जताया. भावुक होते हुए एक शेर कहा, ‘जहां रहेगा वहीं रौशनी लुटाएगा, किसी चराग का अपना मकां नहीं होता.’

ये भी पढ़ेंः ‘गिरगिट की तरह… पहले P को ‘पिछड़ा’ फिर ‘पंडित’ किसी दिन ‘पाकिस्तान’ भी कर देंगे’, CM योगी का अखिलेश पर हमला

केके बिश्नोई की विदाई के बाद उनकी आईपीएस पत्नी अंशिका वर्मा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर स्टोरी शेयर करते हुए लिखा, ‘Always proud of you! Best wishes for the next assignment’ यानी मुझे हमेशा आप पर गर्व है. अगले असाइनमेंट के लिए बहुत-बहुत शुभकामनाएं.’ बता दें, एसपी केके बिश्नोई और आईपीएस अधिकारी अंशिका वर्मा की शादी इसी साल 26 मार्च 2026 को राजस्थान के जोधपुर में हुई थी.

ज़रूर पढ़ें