UP Chunav Survey: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? सपा को मिली बढ़त, जानें BJP का हाल, सर्वे में चौंकाने वाले आंकडे़
यूपी चुनाव सर्वे
UP Chunav Survey: उत्तर प्रदेश में अगले साल नवंबर में विधानसभा चुनाव होने हैं. ऐसे में सभी दलों ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी है. यूपी की कुल 403 विधानसभा सीटों का हाल 2027 विधानसभा चुनाव में क्या रहेगा. इसको लेकर एक सर्वे आया है. सर्वे के अनुसार, योगी आदित्यनाथ एक बार फिर सत्ता में वापसी कर सकते हैं. कैसा रहेगा अखिलेश यादव का स्कोरकार्ड, यहां जानें?
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने स्पष्ट कर दिया है कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ही रहेंगे. उन्हीं के चेहरे पर 2027 का विधानसभा चुनाव लड़ा जाएगा. हाल ही में दैनिक भास्कर ने यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सर्वे किया है, जो चौंकाने वाले हैं. सर्वे के मुताबिक , भाजपा की सरकार बनते नजर आ रही है, लेकिन सहयोगी दलों को नुकसान होने की संभावना है.
सर्वे में किसे कितनी सीटें?
- बीजेपी (BJP): 256 सीटें (02 सीटें कम)
- समाजवादी पार्टी (SP): 135 सीटें (28 सीटों पर बढ़त)
- आरएलडी (RLD): 04 सीटें (05 सीटें कम)
- अपना दल (S): 03 सीटें (10 सीटें कम)
- निषाद पार्टी: 01 सीट (04 सीटें कम)
- जनसत्ता दल लोकतांत्रिक (JDL): 01 सीट (01 सीट कम)
- कांग्रेस: 02 सीटें (कोई बदलाव नहीं)
- बसपा (BSP): 01 सीट (कोई बदलाव नहीं)
- सुभासपा (SBSP): 00 सीट (06 सीटें कम)
ये भी पढे़ंः UP में गंगा एक्सप्रेसवे से बड़ा Expressway बनाने की कवायद शुरू, इन 22 जिलों से होकर गुजरेगा
समाजवादी पार्टी को बढ़त
दैनिक भास्कर रिपोर्ट के मुताबिक, समाजवादी पार्टी की सीटों पर बढ़त हो सकती है. इसके अलावा किसी भी पार्टी को बढ़त नहीं मिलने की संभावना है. भले ही सत्ता में एक बार फिर भाजपा वापसी कर ले, लेकिन भाजपा की सीटें भी पिछली बार की अपेक्षा कम होते दिखाई दे रही हैं. वहीं समाजवादी पार्टी की सीटें पिछली बार की अपेक्षा बढ़ते दिखाई दे रही हैं. इसके बावजूद सत्ता से काफी दूर है. कई तो ऐसी पार्टियां हैं, जिनका खाता भी खुलते दिखाई नहीं दे रहा है.