‘पकौड़ी खाने थोड़ी आए हैं…’, बैठक के दौरान ही भिड़े इमरान मसूद और सपा विधायक, Video
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक के बीच नोकझोक
Imran Masood SP MLA Meeting Clash Video: सहारनपुर से कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक के बीच बैठक के दौरान किसी बात को लेकर जुबानी जंग छिड़ गई. इस दौरान बगल में सपा सांसद इकरा हसन भी बैठी रहीं, जो यह दृश्य देखकर दंग रह गईं. उन्होंने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया. अब सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी वायरल हो रहा है. हालांकि, यह कोई पहला मामला नहीं था, जिसमें इमरान मसूद और आशु मलिक के बीच नोकझोक देखने को मिली है. इससे पहले भी कई बार दोनों के बीच विवाद की स्थिति बन चुकी है. जानें क्या है मामला?
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में दिखाई दे रहा है कि आशु मलिक से सांसद इमरान मसूद कहते हैं कि दूसरे लोगों को भी बोलने दीजिए. सभी की बारी आएगी. यह सुनते ही आशु मलिक ने कहा कि 80 फीसदी सवाल जनता के हैं, अगर हम नहीं पूछेंगे तो कौन पूछेगा. बस इसी बात को लेकर दोनों के बीच गहमागहमी का माहौल निर्मित हो गया.
कांग्रेस सांसद इमरान मसूद और सपा विधायक आशु मलिक भिड़े
— Rakesh Tripathi (@rakeshbjpup) August 19, 2026
सपा और कांग्रेस में ऐसी भिड़ंत रोज हो रही है जिसके कारण अखिलेश यादव जी बहुत परेशान है और नए गठबंधन पार्टनर की तलाश कर रहे हैं, इसीलिए एनडीए के सहयोगी दलों पर डोरे डाल रहे हैं pic.twitter.com/cpNiPanQPP
बैठक के दौरान की घटना
यह घटना दिशा की बैठक के दौरान का है. जिसमें विधायक आशु मलिक ने अधिकारियों को भी फटकार लगाई और कहा कि उनके लगाए सवाल सवाल ड्रॉप नहीं किए जाएं और सभी सवालों के लिखित जवाब दिए जाएं. सांसद और विधायक के नोकझोंक का यह वीडियो 18 अगस्त का है. हालांकि, वीडियो सामने आने के बाद कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने तो विवाद की बातों से इनकार कर दिया. वहीं सपा विधायक आशु मलिक कि ओर से कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है.
ये भी पढ़ेंः ‘सपा को चाचा और चच्चा देंगे गच्चा’, अखिलेश के बयान पर बीजेपी का पलटवार, यूपी चुनाव से पहले गरमाने लगी सियासत
सांसद ने कहा- कोई विवाद नहीं
हालांकि, सांसद इमरान मसूद ने यह कहते हुए पल्ला झाड़ लिया था कि बैठक के दौरान कोई झगड़ा हुआ ही नहीं. सांसद ने कहा कि वहां पर उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों के अपने-अपने विषय थे. वहां पर अध्यक्षता की जिम्मेदारी हमारी थी, इसलिए मेरा काम था कि सभी को बोलने का मौका दिया जाए. यानी सांसद ने स्पष्ट कर दिया है कि वहां पर कोई झगड़ा नहीं, बल्कि कायदे-कानून के तहत बातचीत हुई है. फिलहाल, घटना के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है.