सिवनी कांड का वीडियो Viral होते ही पुलिसकर्मियों पर Action
मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में एक जोड़े को डराने-धमकाने के मामले में सख्त कदम उठाया गया है. इस घटना के चलते चार पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की गई है. इसमें थाना प्रभारी (टीआई) सतीश तिवारी, हेड कांस्टेबल नवीन तिवारी, एक ड्राइवर और एक गनमैन को सस्पेंड करके पुलिस लाइन भेज दिया गया है. इसके अलावा, इस पूरे मामले की जांच करने के आदेश भी जारी कर दिए गए हैं.



