Seedhe Mudde Ki Baat: गांववाले पुल बना रहे हैं, प्रशासन सो रहा है!
मध्य प्रदेश के रीवा संभाग से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसने प्रशासन पर सवाल खड़े कर दिए हैं. मानसून के इस मौसम में मूसलाधार बारिश के कारण रीवा के इस गांव के सभी नदी-नाले उफान पर हैं. इस गांव में प्रशासन की तरफ से पुल का निर्माण नहीं कराया गया है, जिस वजह से गांव वाले मिलकर बांस की लकड़ी से पुल बनाकर आना-जाना कर रहे हैं. यह लापरवाही प्रशासन पर सवाल खड़े कर रही है.