मिडटर्म चुनाव में हार के बाद ट्रंप से अलग राह पर JD वेंस, नए राजनीतिक गठबंधन की तैयारी

Donald Trump: अमेर‍िका में हुए मिडटर्म चुनाव में ट्रंप को करारा झटका लगा है. इसके बाद अब उनको आने वाले द‍िनों में पार्टी के भीतर से झटका लग सकता है. क्‍योंकि बगावत की खबरें सामने आने लगी हैं.
trump and vence

डोनाल्ड ट्रंप और जेडी वेंस

Donald Trump: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को मिली करारी हार के बाद राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की पार्टी में अंदरूनी हलचल तेज हो गई. इस हार के बीच उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने अपनी अलग राजनीतिक रणनीति पर काम शुरू कर दिया. खबरों के मुताबिक, वेंस ऐसे रिपब्लिकन और ट्रंप समर्थकों को साथ लाकर एक नया राजनीतिक गठबंधन तैयार करना चाहते हैं, जो मौजूदा प्रशासन की कुछ नीतियों से नाराज हैं. उनकी नजर 2028 के राष्ट्रपति चुनाव पर भी है.

दरअसल, 3 नवंबर को हुए मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अमेरिकी संसद के दोनों सदनों में बढ़त हासिल की है. इस नतीजे को ट्रंप प्रशासन के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. चुनाव में मिली हार के बाद वेंस ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए इसके पीछे ईरान युद्ध को बड़ी वजह बताया.

वेंस ने कहा कि रिपब्लिकन पार्टी की हार की सबसे बड़ी वजह ईरान के साथ चल रहा युद्ध है. उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस युद्ध की कीमत इतनी बड़ी थी कि पार्टी को सीनेट में अपना नियंत्रण गंवाना पड़ा. उनके इस बयान को ट्रंप की विदेश नीति से दूरी बनाने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है.

नए गठबंधन के लिए वेंस का क्या है प्लान?

फॉक्स न्यूज की रिपोर्ट के मुताबिक, वेंस एक नए दक्षिणपंथी राजनीतिक गठबंधन की जमीन तैयार कर रहे हैं. इसका मकसद उन मतदाताओं को दोबारा रिपब्लिकन पार्टी के साथ जोड़ना है, जो ट्रंप की कुछ नीतियों से असहमत हैं.वेंस ने इसके लिए चार प्रमुख मुद्दों पर जोर दिया है. इनमें ईरान युद्ध खत्म करने के अलावा कई मुद्दे शामिल हैं.

ट्रंप ने भी मानी युद्ध से नुकसान की बात

इस बीच डोनाल्ड ट्रंप ने भी माना है कि ईरान युद्ध का चुनावी नतीजों पर असर पड़ा. उन्होंने कहा कि युद्ध की वजह से कुछ समय के लिए पेट्रोल की कीमतें बढ़ीं, जिससे पार्टी को नुकसान हुआ. हालांकि, ट्रंप ने यह भी साफ किया कि अगर उन्हें दोबारा फैसला लेने का मौका मिले तो वह फिर युद्ध का रास्ता चुनेंगे.

ये भी पढ़ें: मिडटर्म चुनाव हारते ही एक्शन में ट्रंप, 9 भारतीय कंपनियों पर लगाया बैन, ईरान के तेल से है कनेक्शन

ज़रूर पढ़ें