‘पत्नी से नहीं मिलने दे रहे, इसलिए हो रही एंग्जायटी’, जेल में बंद बोले इमरान खान

Imran Khan: इमरान खान ने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा उनको पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों से मिलने नहीं दिया जाता. जिसकी वजह से उन्हें लगातार एंग्जायटी हो रही है.
Imran khan health Update

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान

Imran khan Health Update: पाकिस्तान की जेल में बंद पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की मौत की अफवाह उड़ी थी, जिसके बाद उनकी हेल्थ रिपोर्ट आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, इमरान खान की दिल की धड़कन काफी नीचे चली गई है और उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ गया है. डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुलाकातों, पढ़ने के लिए किताबें और मेडिकल देखभाल की सलाह दी है. जानें इमरान खान ने क्या कहा?

बता दें, इमरान खान 5 अगस्त 2023 से लगातार पाकिस्तान की अड़ियाला जेल में बंद हैं. मेडिकल रिपोर्ट के मुताबिक, 1 अगस्त को इमरान खान का ब्लड प्रेशर 140/100 दर्ज किया गया था. जबकि उनकी पल्स रेट मात्र 50 थी, जो सामान्य से काफी कम है. स्वास्थ्य कमजोर होने के पीछे की वजह जो इमरान खान ने डॉक्टरों को बताया वह हैरान करने वाला है.

इमरान खान ने क्या कहा?

जानकारी के अनुसार, इमरान खान ने कहा कि जेल प्रशासन द्वारा उनको पत्नी और परिवार के दूसरे सदस्यों से मिलने नहीं दिया जाता. जिसकी वजह से उन्हें लगातार एंग्जायटी हो रही है. इसके साथ ही मानसिक तनाव और ब्लड प्रेशर में उतार-चढ़ाव देखने को मिल रहा है. इस दौरान डॉक्टरों ने उन्हें ज्यादा से ज्यादा मुलाकातें, पढ़ने के लिए किताबें और मेडिकल देखभाल की सलाह दी है.

ये भी पढ़ेंः शेख हसीना के प्रत्यर्पण पर अड़ा बांग्लादेश, क्या इसलिए भारत नहीं आएंगे PM तारिक रहमान?

डॉक्टरों ने स्वास्थ्य को लेकर जताई चिंता

इमरान खान ने यह भी आरोप लगाया है कि उन्हें जेल के अंदर न तो टीवी देखने दिया जाता है और न ही अखबार पढ़ने दिया जा रहा है. डॉक्टरों ने जेल प्रशासन से उन्हें दोनों चीज उपलब्ध कराने की अपील की है. डॉक्टरों ने उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता जताई और कहा कि 74 साल की उम्र में अगर लंबे समय तक तनाव रहा तो उनको समस्याएं हो सकती हैं. वहीं जेल प्रशासन का कहना है कि इमरान खान को सारी सुविधाएं दी जा रही हैं. फिलहाल, उनके स्वास्थ्य में काफी उतार-चढ़ाव देखने मिल रहा है.

ज़रूर पढ़ें