नेपाल की बाढ़ में इंफोसिस के CEO लक्स गोपीसेट्टी भी लापता, 4 दिनों से नहीं हुआ संपर्क
CEO लक्स गोपीसेट्टी
Infosys CEO Lax Gopisetty: नेपाल में बुधवार 25 अगस्त को आई भीषण बाढ़ के बाद से ही हालात खराब बने हुए हैं. हादसे के 4 दिन बाद भी ई झीलें बनने से खतरा अभी टला नहीं है.नेपाल और तिब्बत में मौत का आंकड़ा बढ़कर 586 हो गया है. वहीं लापता लोगों की संख्या करीब 2,500 हो गई है, जिनमें 320 भारतीय नागरिक शामिल हैं. इनमें इंफोसिस की सहायक कंपनी इंफोसिस पब्लिक सर्विसेज के CEO लक्स गोपीसेट्टी लापता है. बाढ़ के बाद से ही अब तक उनसे संपर्क नहीं हो पाया है.
CEO लक्स गोपीसेट्टी को लेकर उनकी कंपनी की तरफ से भी जानकारी साझा की गई है. जिसमें बताया गया कि वह नेपाल दौरे पर गए थे. जिस दिन नेपाल में बाढ़ आई थी. उसी दिन से गोपीसेट्टी से अब तक संपर्क नहीं हो पाया है. फिलहाल, हमारी टीम एजेंसियों के साथ मिलकर जानकारी जुटाने और उनसे संपर्क करने का प्रयास कर रही है.
कंपनी ने क्या कहा?
कंपनी ने कहा कि हम CEO लक्स गोपीसेट्टी के परिवार के साथ संपर्क में हैं. हम इस कठिन समय में उनके परिवार के साथ हर हाल में खड़े हुए हैं. हमारी संवेदनाएं लक्स और इस त्रासदी से प्रभावित सभी लोगों के साथ हैं. गोपीसेट्टी इंफोसिस में ग्लोबल वाइस प्रेसिडेंट और बिजनेस एप्लीकेशंस और डिजिटल वर्कस्पेस सर्विस के हेड के तौर पर भी काम कर चुके हैं. गोपीसेट्टी पब्लिक सेक्टर के संगठनों को एजेंसियों के मिशन का सपोर्ट करने के लिए रणनीति, टेक्नोलॉजी, ऑपरेशन और बदलाव पर सलाह देते हैं.
500 से ज्यादा लोगों की मौत
नेपाल और तिब्बत में मौत का आंकड़ा बढ़कर 586 हो गया है. इसके साथ ही लापता लोगों की संख्या करीब 2,500 हो गई है, जिनमें 320 भारतीय नागरिक शामिल हैं. इसके अलावा करीब 400 भारतीय तिब्बत में फंसे हुए हैं.
भारत की तरफ से लगातार नेपाल मदद भेजी रही है, वहीं दुनियाभर के कई देश नेपाल की मदद के लिए आगे आए हैं. नेपाल के नुवाकोट के देवीघाट गांव में चारों तरफ जमा मलबा और कीचड़ जमा है. लोग अपना बचा खुचा सामान घरों से निकाल रहे हैं.
ये भी पढ़ें: SCO से पहले मोदी का बड़ा कूटनीतिक दांव, उज्बेकिस्तान और किर्गिस्तान दौरे पर निकलेंगे PM