Iran Attacks UAE: सीजफायर के बीच ईरान ने यूएई में फिर दागी मिसाइलें, 3 भारतीय घायल
ईरान ने UAE पर किया हमला
Iran Attack UAE: मिडिल ईस्ट में अभी भी हालात में सुधार होते नहीं दिखाई दे रहा है. सोमवार को ईरान ने एक बार फिर संयुक्त अरब अमीरात के कुछ ठिकानों पर ड्रोन और रॉकेट से हमले कर दिए, जिसमें तीन भारतीयों को चोट आई है. हालांकि, ईरान ने इस हमले को लेकर इनकार कर दिया है. होर्मुज को लेकर बढ़े तनाव के बीच इस खबर ने सबको चिंता में डाल दिया. अब सबके मन में एक ही सवाल पैदा हो रहा है कि क्या सीजफायर समाप्त हो गया? इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने दावा किया कि सीजफायर अभी लागू है.
भारत ने इस घटना को अस्वीकार्य बताया
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट करते हुए लिखा, “फुजैराह पर हुए हमले में तीन भारतीय नागरिकों के घायल होने की घटना अस्वीकार्य है. हम इन शत्रुताओं को तत्काल समाप्त करने और नागरिक बुनियादी ढांचे और निर्दोष नागरिकों को निशाना बनाने पर रोक लगाने का आह्वान करते हैं.”
Our statement on the attack on Fujairah ⬇️
— Randhir Jaiswal (@MEAIndia) May 5, 2026
🔗 https://t.co/01Nz7g06FR pic.twitter.com/KQAr8R9ciQ
उन्होंने आगे लिखा, “भारत इस स्थिति से निपटने के लिए संवाद और कूटनीति का समर्थक है, ताकि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता बहाल हो सके. हम अंतरराष्ट्रीय कानून के अनुसार होर्मुज जलडमरूमध्य से निर्बाध नौवहन और व्यापार की भी मांग करते हैं. भारत मुद्दों के शांतिपूर्ण समाधान के सभी प्रयासों का समर्थन करने के लिए तत्पर है.”
ये भी पढ़ेंः TVK की जीत के साथ इस प्रत्याशी की खूब चर्चा, 1 वोट से 4 बार के विधायक और मंत्री को हराया
ईरान ने दागी मिसाइलें
एफपी की रिपोर्ट के मुताबिक, UAE रक्षा मंत्रालय ने कहा कि ईरान ने चार क्रूज मिसाइलें दागीं, जिनमें से तीन को मार गिराया गया और एक समुद्र में गिर गई. जबकि ईरान ने हमले को लेकर इनकार कर दिया है. फिलहाल, अभी हालात काबू में हैं, लेकिन अगर किसी देश ने हमला किया, तो संघर्ष दोबारा से बढ़ सकते हैं.