सीजफायर पर सस्पेंस! मीटिंग से पहले ट्रंप की धमकी से बिगड़ेगी बात? क्‍या है तीनों का स्‍टैंड

Iran US Ceasefire: अमेरिका और ईरान में सीजफायर को लेकर कल होने बातचीत पर पूरी दुनियाभर की निगाहें टिकी हुई हैं. हालांकि इस बातचीत को लेकर संशय भी बना हुआ है. ऐसा इसलिए क्योंकि अमेरिका और ईरान दोनों ही अपनी बात पर अड़े हुए हैं.
Iran US Ceasefire

शांत‍ि वार्ता नहीं हो पाई सफल

Iran US Ceasefire: अमेरिका-ईरान-इजरायल के बीच भले ही सीजफायर का ऐलान हो चुका है. लेकिन हालात सामान्य होते दिखाई नहीं दे रहे हैं. ऐसा इसलिए क्योंकि ईरान अपनी 10 शर्तों पर अड़ा हुआ तो वहीं अमेरिका कुछ शर्तें किसी भी हालत पर मानने के लिए तैयार नहीं है. जबकि इजरायल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है. यही वजह है कि सीजफायर के बाद भी शांति नहीं हो पा रही है. अमेरिका और ईरान दोनों की ही तरफ से लगातार बयानबाजी हो रही है.

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि जब तक ईरान के साथ हुआ समझौता पूरी तरह लागू नहीं होता, तब तक अमेरिकी सेना ईरान के आसपास तैनात रहेगी. उन्‍होंने यहां तक चेतावनी दी है कि उनकी सेना आराम कर रही है. अगर कुछ भी बिगड़ा तो तुरंत हमला कर दिया जाएगा.

अमेरिका की धमकी के बाद ईरान की तरफ से भी बयान सामने आया है. इसमें कहा गया कि अमेरिका ने सीजफायर की तीन अहम शर्तें को तोड़ दिया है. जो कि  बुनियादी शर्तों का उल्लंघन किया है. यही वजह है कि अब बातचीत करना ही बेकार है. दूसरी तरफ इजरायल लेबनान पर लगातार हमले कर रहा है. अब तक 250 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

ईरान को लेकर ट्रंप ने क्या कहा?

अमेरिकी राष्ट्रपति  ट्रंप ने कहा कि जब तक ईरान के साथ पूरी अंतिम समझौता नहीं हो जाता है. तब तक सीजफायर को पूरी तरह से पालन होना चाहिए. अगर सीजफायर का पालन नहीं किया गया तो मुसीबत आ सकती है. समझौते तक अमेरिका अपने जहाज, विमान, सेना और हथियार ईरान के आसपास तैनात रखेगा. ट्रंप ने एक बार फ‍िर कहा कि  ईरान के पास परमाणु हथियार नहीं होंगे और होर्मुज स्ट्रेट खुला और सुरक्षित रहेगा.

क्या है ईरान का स्टैंड

ईरान के परमाणु ऊर्जा प्रमुख मोहम्मद इस्लामी ने साफ कहा है कि उनका देश यूरेनियम एनरिचमेंट प्रोग्राम बंद नहीं करेगा.दुश्मन ईरान के इस प्रोग्राम को रोकने में सफल नहीं होगा. वह हर हालत में इस प्रोग्राम को आगे चालू रखेंगे. ईरान ने कहा लेबनान में हमले जारी रहते हुए सीजफायर की बात मंजूर नहीं है.

ईरान ने अमेरिका पर सीजफायर से जुड़ी तीन अहम शर्तों के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए कहा कि अब बातचीत का कोई मतलब नहीं रह गया है. गालिबाफ ने कहा कि जिस आधार पर बातचीत होनी थी, वही पहले ही टूट चुका है.

इजरायल बोला लेबनान पर हमला जारी रहेगा

इजरायल ने इस सीजफायर को सबसे बड़ी गलती बताया है.  इजरायल ने कहा कि ईरान के साथ सीजफायर करना ही नहीं चाहिए था. इसके साथ यह भी कहा कि लेबनान पर हमले किसी भी हालत में नहीं रोके जाएंगे. हमले पहले से भी ज्यादा तेज किए जाएंगे. वहीं दूसरी तरफ कहा कि ऐसे देशों के खिलाफ सख्ती जरूरी होती है.

सीजफायर को लेकर पाकिस्‍तान में बातचीत

ईरान का एक प्रतिनिधिमंडल आज रात पाकिस्तान के इस्लामाबाद के लिए रवाना होने वाला है. पाकिस्तान में होने वाली इस बातचीत को लेकर जोर शोर से तैयारियां चल रही हैं. यहां तक कि दो दिनों की छुट्टियां घोषित कर दी गई हैं. अमेरिका की तरफ से इस बातचीत में पहले जेडी वेंस शामिल होने वाले थे. लेकिन उनके पहुंचने पर अभी भी संशय बना हुआ है. अब देखना होगा कि 10 अप्रैल को होने वाली बातचीत में कौन-कौन शामिल होता है. इसके बाद दुनियाभर के लोगों को क्‍या दोबारा जंग मिलेगी या फ‍िर शां‍त‍ि हो जाएगी.

ये भी पढ़ें: सीजफायर के बाद भारत के लिए राहत भरी खबर, 15 हजार टन LPG गैस लेकर जहाज पहुंचा भारत

ज़रूर पढ़ें