Microsoft की सर्विस दुनियाभर में कई घंटे रही ठप, Outlook डाउन, OpenAI पर भी दिखा असर

Microsoft global outage: कंपनी की ओर से बताया गया है कि प्रभावित सर्वरों में से कुछ को चालू कर दिया गया है. इससे कुछ सर्विस ने काम करना शुरू कर दिया है. हम प्रभावित सर्वरों को ठीक कर रहे हैं. जिन सर्वर को दोबारा चालू किया गया है, वे स्थिर हैं
Microsoft services down

सांकेतिक तस्वीर

Microsoft Services Down: माइक्रोसॉफ्ट की एप्लीकेशन और सॉफ्टवेयरों को दुनियाभर के दफ्तरों में इस्तेमाल किया जाता है. कंपनी की कई सेवाओं में तकनीकी खामियां आने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा. Microsoft 365, Outlook, Teams और Copilot समेत कई सर्विस घंटों तक ठप रहीं. इसका असर केवल माइक्रोसॉफ्ट के प्लेटफॉर्म ही नहीं दिखा बल्कि OpenAI और Anthropic जैसी AI सेवाओं पर प्रभाव देखने को मिला.

1 लाख से ज्यादा शिकायतें मिलीं

दरअसल, ये समस्या गुरुवार (12 नवंबर) से शुरू हुई और शुक्रवार (13 नवंबर) तक बनी रही. यूजर्स को ईमेल एक्सेस करने, फाइल खोलने और ऑनलाइन सुविधाओं का इस्तेमाल में दिक्कतों का सामना करना पड़ा. इसकी पुष्टि आउटेज ट्रैक करने वाली वेबसाइट Downdetector ने भी की है. शिकायतों की संख्या 1.38 लाख तक पहुंच गई थी. इसमें बाद में गिरावट देखने को मिली और शिकायतें घटकर 34 हजार के करीब पहुंच गई.

कुछ सर्विस हुईं बहाल

कंपनी की ओर से बताया गया है कि प्रभावित सर्वरों में से कुछ को चालू कर दिया गया है. इससे कुछ सर्विस ने काम करना शुरू कर दिया है. हम प्रभावित सर्वरों को ठीक कर रहे हैं. जिन सर्वर को दोबारा चालू किया गया है, वे स्थिर हैं. भारत के समयानुसार सुबह 4.30 बजे माइक्रोसॉफ्ट की ओर से बयान जारी करके कहा गया कि प्रभावित सर्वरों को धीरे-धीरे ठीक किया जा रहा है. ट्रैफिक को दूसरे रास्ते से भेजा जा रहा है.

AI सर्विसेज पर पड़ा असर

SharePoint Online, Planner, To Do, Defender, Purview, Microsoft Graph, Fabric, Power BI, Universal Print और Windows 365 जैसी सर्विसेज असर दिखा. इसके साथ आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) कंपनियों के कनेक्टर्स तक भी आउटेज का प्रभाव दिखा. वहीं, इलेक्ट्रिक ट्रक निर्माता कंपनी वर्कहोर्स ग्रुप ने अपनी तीसरी तिमाही के नतीजे जारी करने की तारीख बढ़ा दी है. पहले 12 नवंबर को इन्हें जारी किया जाना था, अब 16 नवंबर को जारी किए जाएंगे.

📺 Vistaar News Live TV

ज़रूर पढ़ें