भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे नेपाल के गृह मंत्री सुदन गुरुंग का इस्तीफा, 26 द‍िन पहले ली थी शपथ

sudan gurung resigns: नेपाल के गृहमंत्री सुदन गुरुंग ने भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद अपने पद से इस्तीफा दे दिया है. उन्‍होंने अपने इस्तीफे का ऐलान एक फेसबुक पोस्ट में किया है.
सुदान गुरुंग

सुदान गुरुंग

Sudan Gurung Resigns: नेपाल में कुछ ही समय पहले नई सरकार का गठन हुआ था, जिसके मुखिया बालेन शाह बने थे. उस समय उन्‍होंने दावा किया था कि उनकी सरकार भ्रष्टाचार को खत्म करने के लिए काम करेगी. इसी को देखते हुए उन्‍होंने मंत्रिमंडल बनाया था. हालांंकि  नेपाल के भ्रष्टाचार के आरोप लगने के बाद सुदन गुरुंग ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है.

सुदन गुरुंग का ऐसे समय में आया है जब हाल ही ब‍िजनेसमैन दीपक भट्टा के साथ उनके कथित संबंधों के आरोप लगे थे. इसके बाद इस मामले को लेकर काफी विवाद भी देखने को मिला. ऐसा इसल‍िए क्‍योंकि दीपक भट्टा पर मनी लॉन्ड्रिंग के मामलों में जांच चल रही है. इन्‍हीं आरोपों के लगने के बाद गुरुंग ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे की घोषणा की है. 

सुदन गुरुंग ने सोशल मीडिया पर क्या लिखा?

सुदन गुरुंग ने अपनी फेसबुक में लिखा “मुझसे जुड़े मामलों में निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए और पद पर रहते हुए हितों के किसी भी टकराव या जांच प्रक्रिया पर किसी भी तरह के असर से बचने के लिए मैंने आज गृह मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया है.”

उन्‍होंने कहा कि मेरे लिए नैतिकता किसी भी पद से अधिक महत्वपूर्ण है, और जनता के विश्वास से बढ़कर कोई शक्ति नहीं है. उन्‍होंने कहा कि आज की ‘जेनरेशन जेड’ आंदोलन, जो सुशासन, पारदर्शिता और जवाबदेही की मांग करता है, यही संदेश देता है, सार्वजनिक जीवन स्वच्छ होना चाहिए और नेतृत्व जवाबदेह होना चाहिए.

आय से अधिक संपत्ति के लगे आरोप

गृह मंत्री सुधन गुरूंग पर आय से अधिक संपत्ति और संदिग्ध वित्तीय लेनदेन में शामिल होने के आरोप लगे हैं. शपथ ग्रहण के बाद से ही वह  उच्च पदस्थ कर्मचारियों की गिरफ्तारी कर चर्चा में आ गए थे. लेकिन भ्रष्टाचार के मामले में उन्हें लगातार आलोचनाओं का सामना करना पड़ा रहा था. 

ये भी पढ़ें: ‘अमेरिका के लिए काम कर रहा पाक‍िस्‍तान…’, ईरान का असीम मुनीर पर बड़ा आरोप, बातचीत को लेकर क्‍या कहा?

ज़रूर पढ़ें