पाकिस्तान में हाफिज सईद के करीबी अमीर हमजा को दिनदहाड़े मारी गोली, फ‍िर एक्‍ट‍िव हो गया ‘धुरंधर’?

Amir Hamza Shot: पाकिस्तान में आतंकी अमीर हमजा पर गोली चलाने का मामला सामने आया है. इस हमले में वह बुरी तरह घायल हुआ है, जिसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है.
अमीर हमजा

अमीर हमजा

Amir Hamza Shot: पाकिस्तान में एक बार फ‍िर अज्ञात हमलावर एक्टिव हो चुका है. इस बार अज्ञात हमलावर ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (L-e-T) के फाउंडर मेंबर आतंकी अमीर हमजा को गोली मारी है. इस हमले में हमजा बुरी तरह घायल हुआ है, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उसकी हालत फिलहाल नाजुक बताई जा रही है.

अमीर हमजा भारत का पुराना दुश्मन है. उसे लाहौर में एक न्‍यूज चैन के बाहर गोली मारी गई है, हमजा ने ही आतंकी हाफ‍िज सईद के साथ मिलकर लश्‍कर-ए-तैयबा नाम का आतंकी संगठन बनाया था. इस संगठन का भारत में कई आतंकी घटनाओं में हाथ रहा है.हमले में आमिर हमजा के दाहिने हाथ में गोली लगी है.

हमजा पर हुई गोलीबारी के बाद एक बार फ‍िर सवाल खड़े होने लगे हैं कि पाकिस्‍तान में फ‍िर से धुरंधर एक्‍ट‍िव हो गया है. प‍िछले कुछ सालों में यहां कई आतंकी पर हमले हुए हैं. हालांकि हमलावर कौन रहा इसका आजतक पता नहीं चल पाया है.

आतंकी अमीर हमजा कौन है?

आतंकी अमीर हमजा का जन्‍म पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में हुआ था. उसके गांव का नाम शेखपुरा है. उसने मदरसे में आल‍िम की डिग्री हासिल कर रखी है. इसके बाद ही उसने आतंक की दुनिया में कदम रखा था. उसे लश्‍कर में नंबर दो माना जाता है, इस संगठन में उसका काम आतंकियों की भर्ती करना और उनको आतंकी घटनाओं के लिए तैयार करना था.

हमजा अपने भड़काऊ भाषणों और कट्टरपंथी लेखन के लिए जाना जाता था. वह लश्कर की पत्रिका ‘मजल्‍लह अल-दावा’ का संपादक भी रह चुका है. हमजा पर प‍िछले एक साल के भीतर यह दूसरा हमला हुआ है. इससे पहले पिछले साल मई में भी उनके घर के बाहर अज्ञात लोगों ने उन्हें गोली मारी थी.

साल 2012 में अमेरिकी व‍ित्त व‍िभाग की तरफ से उसे आतंकी घोषित किया गया था. फिलहाल हमजा और हाफ‍िज सईद अलग-अलग काम कर रहे हैं. साल 2018 में पैसों के विवाद को लेकर दोनों के रिश्ते खराब हो गए थे. तब से ही दोनों अलग-अलग काम कर रहे हैं.

पाकिस्‍तान ने साध रखी है चुप्‍पी

भारत में कई आतंकी घटनाओं में लश्‍कर का नाम सामने आ चुका है. यही वजह है कि हमजा भी भारत के लिए दुश्मन ही था. फिलहाल हमजा पर हुए हमले को लेकर पाकिस्तान के अध‍िकार‍ियों की तरफ से कोई भी बयान सामने नहीं आया है. हालांकि मीडिया रिपोर्ट में दावा किया जा रहा है कि हमजा का इस समय अस्पताल में इलाज चल रहा है.

ये भी पढ़ें: Ganga Expressway का PM मोदी इस दिन करेंगे उद्घाटन, सिर्फ 6 घंटे में पूरा होगा 594 किमी का सफर

ज़रूर पढ़ें