पाकिस्तानी एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने विधायक पर लगाए गंभीर आरोप, क्‍या है पूरा मामला?

Pakistani actor momina Iqbal: एक्ट्रेस मोमिना इकबाल ने पाकिस्तानी विधायक साकिब चधार पर ऑनलाइन उत्पीड़न और धमकी देने का आरोप लगाया है. मामले में दोनों पक्षों के बयान दर्ज हो चुके हैं और साइबर क्राइम एजेंसी जांच में जुटी है.
एक्ट्रेस मोमिना इकबाल और साकिब चधार

एक्ट्रेस मोमिना इकबाल और साकिब चधार

Momina Iqbal: पाकिस्तानी टीवी इंडस्ट्री की चर्चित एक्ट्रेस मोमिना इकबाल इन दिनों एक बड़े विवाद को लेकर सुर्खियों में हैं. उन्होंने पाकिस्तान की सत्ताधारी पार्टी पीएमएल-एन के विधायक साकि‍ब चधार पर ऑनलाइन उत्पीड़न, साइबर बुलिंग और जान से मारने की धमकी देने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं.  मामला इतना बढ़ गया कि अब यह पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम एजेंसी तक पहुंच चुका है.

मोमिना इकबाल ने सोशल मीडिया पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर दावा किया कि उन्हें काफी समय से मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा था. उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी शिकायतों को दबाने की कोशिश भी की गई.  कुछ प्रभावशाली लोगों ने उन्हें चुप रहने के लिए दबाव भी बनाया गया. एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि उन्हें और उनके परिवार को लगातार धमकियां मिल रही थीं.  

मामले के वायरल होने के बाद पाकिस्तान की नेशनल साइबर क्राइम इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (NCCIA) ने कार्रवाई शुरू की है. इसके बाद मोमिना इकबाल और विधायक साकिब चधार दोनों को लाहौर स्थित एजेंसी ऑफिस बुलाकर बयान दर्ज किए गए. बताया गया कि दोनों अपने-अपने वकीलों के साथ कई घंटों तक अधिकारियों के सामने मौजूद रहे.

मोमिना के परिवार की तरफ से क्या कहा गया?

मोमिना की बहन और वकील रिमशा इकबाल ने मीडिया से कहा कि उनके पास आरोपों से जुड़े सबूत मौजूद हैं, जिन्हें जांच एजेंसी को सौंप दिया गया है. उन्होंने यह भी दावा किया कि मोमिना के होने वाले निकाह में बाधा डालने की कोशिश की जा रही है और उनके मंगेतर को भी धमकियां मिली हैं.

विधायक चधार ने दी सफाई

वहीं दूसरी तरफ विधायक साकिब चधार ने सभी आरोपों को गलत बताया है. उनके वकील का कहना है कि मोमिना और साकिब कई सालों से एक-दूसरे को जानते थे और दोनों के बीच दोस्ती थी. यहां तक कि शादी की बात भी हुई थी, लेकिन रिश्ता आगे नहीं बढ़ पाया. विधायक पक्ष का दावा है कि उन्होंने पिछले कुछ सालों में मोमिना की आर्थिक और सामाजिक रूप से मदद की थी, इसलिए अब लगाए जा रहे उत्पीड़न के आरोप सही नहीं हैं.

अलग-अलग तरह की प्रक्र‍िया दे रहे लोग

सोशल मीडिया पर यह मामला तेजी से वायरल हो गया है. कई लोग मोमिना इकबाल के समर्थन में सामने आए हैं और निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं. वहीं कुछ लोग इसे निजी रिश्ते के टूटने के बाद पैदा हुआ विवाद भी बता रहे हैं.   फिलहाल NCCIA पूरे मामले की जांच कर रही है और दोनों पक्षों के सबूतों की पड़ताल की जा रही है.

ये भी पढ़ें: ट्रंप-नेतन्याहू में ईरान पर तकरार! फोन कॉल पर तू-तू-मैं-मैं, युद्ध और बातचीत पर अलग-अलग मूड

ज़रूर पढ़ें