भारत के पड़ोसी में देश में सस्ता हुआ पेट्रोल-डीजल! जानें सरकार ने कितनी दी राहत?

आज भारत में बीते 10 दिनों के भीतर तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. वहीं पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता को राहत मिली है.
Pakistan Petrol Diesel Price

पाकिस्‍तान में पेट्रोल के दाम

आज भारत में बीते 10 दिनों के भीतर तीसरी बार पेट्रोल-डीजल की कीमतों में इजाफा हुआ है. वहीं पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों से जनता को राहत मिली है. ईरान-अमेरिका जंग और कच्‍चे तेल को लेकर दबाव के बीच, पड़ोसी मुल्‍क पाकिस्‍तान में पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की गई है. शुक्रवार को वहां की सरकार ने पेट्रोल की कीमतों में 6 रुपये प्रति लीटर और हाई स्पीड डीजल की कीमतों में 6.80 रुपये प्रति लीटर की कटौती की है.

पाक सरकार के नए आदेश के बाद

पाकिस्तान सरकार के नए आदेश के बाद देश में पेट्रोल डीजल की कीमतें 403.78 रुपये प्रति लीटर और HSD की कीमत 402.78 रुपये हो गई है. ये घटी हुई कीमतें आज यानी कि 23 अप्रैल से लागू हो गई हैं. यह लगातार दूसरा हफ्ता है जब पाकिस्तान में डीजल-पेट्रोल की कीमतों में कटौती की गई है. इससे पहले पेट्रोल-डीजल में 5 रुपये की कटौती की जा चुकी है. हालांकि अभी पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भले ही गिरावट देखी जा रही है हो लेकिन इससे पहले पाकिस्तान में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में भारी उछाल देखा गया था.

आपको याद होगा कि मिडिल ईस्ट में जंग शुरू होने के बाद पाकिस्तान में अचानक पेट्रोल और डीजल की कीमतें 55 रुपये तक बढ़ा दी गई थी. इसके बाद 2 अप्रैल को 43 प्रतिशत पेट्रोल और 55 प्रतिशत डीजल के दाम बढ़ाने का ऐलान किया गया था.

भारत में बढ़े दाम

इधर भारत में पिछले 10 दिनों में तीन बार पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ चुके हैं. लेकिन ये बढ़ोतरी ज्यादा नहीं है पिछले 3 बार की बढ़ोतरी में अब तक पेट्रोल और डीजल पर पांच रुपये की बढोतरी की गई है. आज 87 पैसे पेट्रोल और 91 पैसे डीजल के दाम में इजाफा किया गया. इसके अलावा, सीएनजी के दाम में भी 1 रुपये की बढ़ोतरी की गई है.

ये भी पढ़ें: ‘आपके राजनीतिक फैसले की हो रही आलोचना…’, राघव चड्ढा की याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट की सख्त टिप्पणी

ज़रूर पढ़ें