POK में बवाल, चार पुलिसकर्मियों समेत 27 लोगों की मौत, क्यों भड़की हिंसा?
POK में हिंसक प्रदर्शन के दौरान 4 पुलिसकर्मी समेत 11 लोगों की मौत हो गई है.
POK: पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (POK) में अवामी एक्शन कमेटी (JAAC) पर प्रतिबंध लगाए जाने के बाद विरोध प्रदर्शन उग्र हो गया है. यहां रावलकोट में सुरक्षाबलों और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हो गई, जिसमें करीब 27 लोगों की मौत की खबर सामने आई है, जबकि 70 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. इस घटना के बाद लोग प्रदर्शन हिंसक होते दिखाई दे रहा है. झड़प में 4 पुलिसकर्मियों के भी मरने की खबर है.
POK में यह हिंसा उस दौरान हुई, जब मंगलवार, 9 जून को बंद का आह्वान किया गया था. लेकिन इससे पहले ही पुलिसकर्मी और प्रदर्शन कर रहे लोगों के बीच हिंसक झड़प हो गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, JAAC के एक कार्यकर्ता की मौत हो गई थी. जिसको लेकर JAAC समर्थक अस्पताल की मोर्चुरी के बाहर इकट्ठा हो गए. पुलिसकर्मियों ने उन्हें हटाने का खूब प्रयास किया लेकिन बात नहीं बनी और भीड़ उग्र हो गई.
27 लोगों की मौत का दावा
पुलिस के अनुसार, इसके बाद उपद्रवियों ने गोलीबारी की, जिसमें 4 पुलिसकर्मी और 1 राहगीर की मौत हो गई. जवाबी कार्रवाई के दौरान 6 प्रदर्शनकारियों की जान चली गई और कई लोगों को हिरासत में लिया गया. अब दावा किया जा रहा है कि इस हिंसक झड़प में करीब 27 लोगों की मौत हुई है. जबकि भारी संख्या में लोग घायल हो गए हैं.
क्यों हुआ था प्रदर्शन?
POK की 12 विधानसभा में आरक्षित सीटों को लेकर फैसला लिया गया था. जिसमें दावा किया गया कि यह सीटें उन शरणार्थियों के लिए आरक्षित की गई हैं, जो कश्मीर से जुड़े होने का दावा करते हैं. लेकिन पाकिस्तान के दूसरे इलाकों रहते हैं. JAAC संगठन ने इसका विरोध करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया. इसके साथ ही कई मुद्दों को लेकर बात की. फिलहाल, इस घटना के बाद तनाव की स्थिति बनी हुई है.