‘राष्ट्रपति क्रूर और असभ्य…’, मिडटर्म चुनाव की वोटिंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप पर ओबामा का हमला
बराक ओबामा और डोनाल्ड ट्रंप
US Midterm Elections: अमेरिका में मिडटर्म चुनाव होने वाले हैं, लेकिन इससे पहले ही सियासी घमासान शुरू हो गया है. पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने डोनाल्ड ट्रंप और उनके सहयोगियों के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है. इस दौरान ओबामा ने ट्रंप के व्यवहार को लेकर भी बात की और कहा कि ट्रंप और उनके सहयोगियों का व्यवहार क्रूर है. ऐसा कोई निचला स्तर नहीं है, जिस तर वे न गिरें. इस दौरान ओबामा डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार-प्रसार करते नजर आए. जानें ट्रंप और उनकी पार्टी को लेकर क्या बोले ओबामा?
अमेरिका में मिडटर्म चुनाव से पहले पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा डेमोक्रेटिक मतदाताओं को एकजुट करने में जुट गए हैं. इस दौरान ओबामा औहायो और मिशिगन में डेमोक्रेटिक उम्मीदवारों के लिए प्रचार-प्रसार भी करते नजर आए. ओहायो में गवर्नर पद की उम्मीदवार डॉ. एमी एक्टन और मिशिगन में सीनेट उम्मीदवार की खूब तारीफें की और ट्रंप पर जमकर निशाना साधा. ट्रंप और ओबामा के बीच मिडटर्म चुनाव को लेकर तनाव बढ़ता ही जा रहा है. अब देखना यह होगा कि अमेरिका की राजनीति में सत्ता का संतुलन किस ओर झुकेगा.
बचाव में उतरे ट्रंप
ओबामा ने इस दौरान रिपब्लिकन पार्टी से गवर्नर पद के उम्मीदवार विवेक राधास्वामी पर चुनावी विज्ञापन को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि हाल के दिनों में हमने देखा कि ऐसी कोई सीमा नहीं है कि जिसे वे पार नहीं करें और ऐसा कोई निचला स्तर भी नहीं, जिसे तर वे न गिरें. वहीं, राष्ट्रपति ट्रंप ने शनिवार को फ्लोरिडा में अपना मतदान किया और राधास्वामी के विज्ञापन का बचाव किया.
ये भी पढ़ेंः रूस से तेल खरीदने पर भारत पर नहीं लगेगा टैरिफ, ट्रंप ने अपने ही फैसले पर फिर मारी पलटी
ट्रंप और ओबामा के बीच जुबानी जंग
फिलहाल, इन दिनों ट्रंप और बराक ओबामा के बीच सीधी जुबानी जंग जारी है. मिडटर्म चुनाव से पहले यह जंग ट्रंप के लिए काफी चिंताजनक है. मिशिगन में सीनेट और गवर्नर पद के लिए काफी कड़ा मुकाबला देखने को मिल रहा है. ओबामा ने सार्वजनिक स्वास्थ्य विभाग के पूर्व अधिकारी अल-सैयद का समर्थन किया है. अल-सैयर रिपब्लिकन पार्टी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं.