USA में सभी विमानों की उड़ानों पर रोक, FAA का फैसला, 22 ATC का कम्यूनिकेशन सिस्टम फेल
सांकेतिक तस्वीर
USA Flight Ground Stop: संयुक्त राज्य अमेरिका (USA) में शुक्रवार दोपहर को देश भर में सभी विमानों की उड़ानों पर रोक लगा दी गई. फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन (FAA) ने सभी फ्लाइट्स को ग्राउंड स्टॉप करने का निर्णय लिया है. रीजनल एयर ट्रैफिक कंट्रोल (ATC) केंद्रों में कम्यूनिकेशन जुड़ी खामियां आई है. कनाडा और यूरोप जाने वाली फ्लाइट्स पर असर पड़ा है.
फ्लाइट्स के टेकऑफ पर रोक होने से बोस्टन समेत देशभर में कई एयरपोर्ट्स पर यात्री फंसे हुए हैं. हवा में मौजूद विमानों को हवाई अड्डों पर लैंडिंग की अनुमति दी गई है.
FAA का क्या कहना है?
फेडरल एविएशन एडमिनिस्ट्रेशन की ओर से आधिकारिक बयान जारी किया गया है. इसमें कहा गया है कि सुरक्षा कारणों और असाधारण परिस्थितियों की वजह से ग्राउंड स्टॉप का फैसला लिया गया है. इस फैसले के बाद देश में सभी फ्लाइट्स की उड़ानों पर रोक लगा दी गई है.
9/11 के बाद दूसरी बार ऐसा हुआ
अमेरिका के सबसे शहर न्यूयॉर्क में 11 सितंबर 2001 को ट्विन टॉवर पर आतंकियों ने विमानों से हमला किया था. इसके बाद सारी फ्लाइट्स को ग्राउंड स्टॉप कर दिया गया था. ये दूसरा मौका है जब फ्लाइट्स की उड़ानों पर रोक लगाई गई है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 13 हजार से ज्यादा उड़ानों पर प्रभाव पड़ा है. डोमेस्टिक के साथ-साथ अंतर्राष्ट्रीय उड़ानों पर भी असर पड़ा है. न्यूयॉर्क, कैलिफोर्निया और वाशिंगटन समेत अन्य एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की भीड़ देखने को मिल रही है.
फ्लाइट्स को ग्राउंड स्टॉप क्यों करना पड़ा?
अमेरिका में फ्लाइट्स के ग्राउंड स्टॉप होने की सबसे बड़ी वजह एयर ट्रैफिक कंट्रोल केंद्रों को आपस में जोड़ने वाले नेटवर्क को L3Harris नाम की कंपनी संचालित करती है. उसने सिस्टम को अपडेट किया था. इस वजह से FAA को टेलीकम्यूनिकेशन सिस्टम को रीबूट करना पड़ा. सिस्टम जैसे ही चालू हुआ, क्रैश कर गया और पूरे देश में एयर सेवा बाधित हो गई.



