Jammu Kashmir Earthquake: भूकंप से थर्राया जम्मू-कश्मीर, 4.6 तीव्रता के लगे झटके, पाकिस्तान में भी डोली धरती
जम्मू-कश्मीर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए.
Baramulla Earthquake: जम्मू-कश्मीर के बारामूला जिले में सोमवार सुबह भूकंप के तेज झटके से अफरा-तफरी मच गई. लोग इधर-उधर भागते नजर आए. भूकंप की रिक्टेल स्केल पर तीव्रता 4.6 मापी गई है. इस दौरान ज्यादातर लोग घरों पर सो रहे थे. वे सभी डर के मारे जागकर बाहर निकल आए. फिलहाल, भूकंप से किसी प्रकार के नुकसान की कोई खबर नहीं है.
अधिकारियों के मुताबिक, भूकंप सुबह करीब 5 बजकर 35 मिनट पर आया. जिसका केंद्र बारामूला जिले का पट्टन इलाका रहा. इसका झटका इतना तेज था कि पाकिस्तान तक इसका असर देखने को मिला. भूकंप सुबह के समय आया. इस दौरान कुछ लोग सो रहे थे. उनकी भी झटके में नींद खुल गई और वे भागते नजर आए.
#BREAKING | जम्मू-कश्मीर में सुबह-सुबह कांपी धरती, 4.6 की तीव्रता का आया भूकंप#BreakingNews | Earthquake | #Baramula #JammuKashmir pic.twitter.com/4L9TIUkgYe
— Vistaar News (@VistaarNews) February 2, 2026
इन इलाकों में महसूस किए गए झटके
जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (GFZ) के मुताबिक बारामूला में आए भूकंप की गहराई करीब 10 किलोमीटर थी. ऐसे भूकंप आमतौर पर सतह पर अधिक महसूस होते हैं. भूकंप की पुष्टि स्वतंत्र मौसम पोर्टल कश्मीर वेदर ने की है. जिसके अनुसार, श्रीनगर, पुलवामा, शोपियां और चरार-ए-शरीफ समेत आसपास के इलाकों में भूकंप के झटके महसूस किए गए.
ये भी पढ़ेंः सेमीकंडक्टर से लेकर भारत विस्तार AI तक…पढ़ें बजट में निर्मला सीतारमण ने क्या-क्या ऐलान किए
किसी नुकसान की खबर नहीं
भूकंप को लेकर राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अधिकारी ने बताया कि अभी तक इसमें कोई नुकसान की खबर नहीं मिली है. संबंधित विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि भूकंप के झटके कुछ सेकंड तक तेज महसूस हुए, लेकिन बाद में सबकुछ सामान्य हो गया.