Shillong MP Death: फुटबॉल खेलते समय अचानक गिर पड़े शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन, इलाज के दौरान मौत

Shillong MP Death: सांसद रिकी एजे सिंगकोन को जियाव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हास्पिटल में इलाज के लिए रात करीब 8:42 पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बाद भी सांसद को बचाया नहीं जा सका.
Shillong MP Ricky AJ Syngkon death

शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन का निधन

Shillong MP Death: मेघालय के शिलांग सांसद रिकी एजे सिंगकोन की गुरुवार को मौत हो गई. जानकारी के अनुसार, फुटबॉल खेलते समय उनको अचानक से हॉर्ट अटैक आ गया, जिसमें उनकी जान चली गई. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक सांसद को रात करीब 8:42 पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, लेकिन कुछ ही देर बाद उनका निधन हो गया. फिलहाल, उनके निधन के बाद राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर है.

कैसे हुआ हादसा?

सांसद रिकी एजे सिंगकोन गुरुवार की शाम अपने दोस्तों के साथ शिलांग के पास मावलाई मावियोंग इलाके के एक मैदान में फुटबॉल खेल रहे थे. इसी दौरान वे अचानक से खेलते-खेलते ग्राउंड पर ही गिर पड़े. यह देखकर सब हैरान रह गए. मौके पर मौजूद लोगों और दोस्तों ने तुरंत उनके पास के ही मावियोंग कम्युनिटी हेल्थ सेंटर (CHC) पहुंचाया, लेकिन सीएचसी सेंटर में डॉक्टर ही मौजूद नहीं थे, जिसकी वजह से उन्हें दूसरे अस्पताल ले जाना पड़ा.

इलाज के दौरान हुई मौत

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जियाव के डॉ. एच. गॉर्डन रॉबर्ट्स हास्पिटल में इलाज के लिए रात करीब 8:42 पर ले जाया गया, जहां डॉक्टरों की पूरी कोशिश के बाद भी सांसद को बचाया नहीं जा सका. कुछ ही देर में उनकी इलाज के दौरान ही मौत हो गई.

सीएम कॉनराड के संगमा ने जताया दुख

सांसद की मौत पर मेघालय के मुख्यमंत्री कॉनराड के संगमा ने ‘एक्स’ पर शोक जताते हुए लिखा, “शिलांग से सांसद डॉ. रिकी ए. जे. सिंगकॉन के असामयिक निधन से मैं अत्यंत स्तब्ध और दुखी हूं. डॉ. रिकी एक समर्पित और करुणामय नेता थे, जिनमें जनसेवा के प्रति गहरा उत्साह और अपनी जनता के प्रति अटूट प्रतिबद्धता थी. वे आस्थावान थे और विनम्रता, दूरदर्शिता और समाज के उत्थान की सच्ची इच्छा के साथ सेवा करते थे. इस कठिन समय में उनके परिवार, मित्रों और असंख्य शुभचिंतकों के प्रति मेरी हार्दिक संवेदनाएं. ईश्वर उनकी आत्मा को शांति प्रदान करें.”

ये भी पढ़ेंः ‘मुफ्त की योजना नहीं रोजगार पर ध्यान दें…’, सुप्रीम कोर्ट ने राज्य सरकार को लगाई फटकार, पूछा- कहां से आएगा इतना पैसा?

लोकसभा चुनाव में तीन बार के सांसद को हराया

डॉ. रिकी एजे सिंगकोन साल 2024 के लोकसभा चुनाव में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और तीन बार के सांसद विन्सेंट एच. पाला को हराया था. सांसद सिंगकोन ने इस चुनाव में काफी बड़े अंतर यानी लगभग 3.7 लाख वोटों से कांग्रेस सांसद को चुनाव हराकर शिलांग सीट अपने नाम की थी. फिलहाल, सांसद के निधन की खबर से समर्थकों और स्थानीय लोगों में गहरा शोक है.

ज़रूर पढ़ें