MP News: ‘राहुल गांधी का आगमन शुभ है, आने से पहले हेमंत कटारे का इस्तीफा हो गया’, रामेश्वर शर्मा ने कांग्रेस नेता पर कसा तंज

सियासी जानकारों का कहना है कि मध्य प्रदेश में राहुल गांधी के दौरे से पहले यहां की राजनीति में कुछ बड़ा हो सकता है.
BJP MLA Rameshwar Sharma (File Photo)

BJP विधायक रामेश्वर शर्मा(File Photo)

MP News: कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे के उपनेता प्रतिपक्ष पद से इस्तीफा देने की बाद सियासत गरमाई हुई है. चलती विधानसभा से इस्तीफा देने से अंदरूनी गुटबाजी अंतर्कलह की बातें सामने आ रही हैं. कयास लगाए जा रहे है कि शायद कांग्रेस विधायक कोई और रास्ता भी चुन सकते हैं. अटकलों के बीच हेमंत कटारे ने ट्वीट कर लिखा कि वो कांग्रेस पार्टी के साथ ही रहेंगे.

‘आप लोग कयास लगाना बंद करिए’

इस्तीफे के बाद इस बात को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं कि हेमंत कटारे कांग्रेस पार्टी को छोड़ दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं. राहुल गांधी के भोपाल दौरे से पहले सियासत गरमाई हुई है. लगातार चल रही अटकलों को लेकर हेमंत कटारे ने ट्वीट कर कहा कि वो कहीं नहीं जा रहे कांग्रेस पार्टी में ही रहेंगे. कयास लगाना बंद कीजिए.

‘राहुल गांधी का आगमन शुभ है’

हेमंत कटारे को लेकर बीजेपी विधायक रामेश्वर शर्मा ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल गांधी का आगमन शुभ है. वो आने वाले हैं और हेमंत कटारे का इस्तीफा हो गया है. PCC चीफ जीतू पटवारी ने कहा कि ट्वीट ही जवाब है. प्रदेश प्रभारी हरीश चौधरी ने कहा कि इस पर फैसला राष्ट्रीय अध्यक्ष लेंगे.

वहीं इस पूरे मामले पर वरिष्ठ पत्रकार संजीव आचार्य का कहना है कि राहुल गांधी के दौरे से पहले कुछ बड़ा जरूर हो सकता है और यह भी सच है कि कांग्रेस विधायक हेमंत कटारे बीजेपी में जा सकते हैं. इस पर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश गुप्ता का कहना है कि राजनीतिक फायदे के लिए ये कदम माना जा सकता है.

ये भी पढ़ें: MP News: इंदौर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे पर पत्थरबाजी की, पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल, कई घायल

ज़रूर पढ़ें