JNU Clash: जेएनयू में लेफ्ट Vs राइट, पिछले 5-6 सालों में कब-कब विवादों में रही दिल्ली की ये यूनिवर्सिटी?
जेएनयू में कब-कब होगा विवाद.
JNU Clash: दिल्ली का जवाहर लाल नेहरू विश्वविद्यालय (JNU) सर्वश्रेष्ठ पढ़ाई के लिए जाना जाता है. यह यूनिवर्सिटी जितनी शिक्षा के क्षेत्र में आगे है, तो वहीं इसका नाता भी विवादों से कम नहीं रहा है. पिछले कुछ सालों में हुए विवादों की वजह से यह यूनिवर्सिटी सुर्खियों पर रही है. ताजा मामला रविवार, 22 फरवरी की रात को सामने आया. जब वामपंथी और दक्षिणपंथी समूहों का आमना-सामना हो गया. इस दौरान लात-घूंसे चले और पथराव हो गया. दोनों ने एक-दूसरे पर मारपीट और पत्थरबाजी करने का आरोप लगाया है. यहां जानें पिछले 5-6 सालों में कब-कब विवादों में रहा JNU.
2020 में भी हुआ था बवाल
JNU बवालों को लेकर कई बार सुर्खियों पर रही है. साल 2020 में विवाद उस दौरान शुरू हुआ, जब शिक्षकों का ग्रुप JNU की फीस बढ़ाने को लेकर चर्चा कर रहे थे. इसके साथ ही CAA भी लागू कर दिया गया. तब छात्रों ने JNU और CAA के विरोध को लेकर प्रदर्शन किया. यह प्रदर्शन इतना बढ़ गया कि 5 जनवरी की रात कुछ नकाबपोश हमलावरों ने JNU कैंपस के अंदर घुसकर छात्रों और शिक्षकों पर हमला कर दिया. इस हमले में करीब 40 छात्रों को चोट आई थी. यह विवाद काफी समय तक सुर्खियों में रहा.
2024 में विवाद के बाद लगा जुर्माना
इसके बाद साल 2024 में भी छात्रों के बीच विवाद की स्थिति बनी. यह विवाद चुनाव कमिटी चयन को लेकर हुआ था, जो बाद में झड़प में बदल गया. इस हिंसा में 4 से अधिक लोगों को चोट आई थी. इस हिंसा के मामले में ABVP के 8 कार्यकर्ताओं के ऊपर प्रत्येक पर 19,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया था.
दशहरा आयोजन को लेकर 2025 में विवाद
पिछले साल 2025 में दशहरा आयोजन को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद कुछ छात्रों ने विरोध प्रदर्शन के दौरान लाइब्रेरी में तोड़फोड़ शुरू कर दी. हालांकि, बाद में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 5 लोगों को रस्टिकेट कर दिया था. यानी जेएनयू शिक्षा के साथ ही विवादों में भी आगे रही है. यहां सबसे ज्यादा छात्रों के नारेबाजी के मामले सामने आते रहते हैं. आए दिन राइट विंग और लेफ्ट विंग के बीच संघर्ष देखने को मिलता है. कार्रवाईयां भी होती हैं, लेकिन इसके बावजूद भी टकराव कम नहीं हो रहा है.
ये भी पढ़ेंः जेएनयू में जबरदस्त बवाल, आधी रात भिड़े ABVP-लेफ्ट कार्यकर्ता, पथराव और मारपीट में कई घायल
वर्तमान में पिछले साल हुए 2025 के छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट पार्टी ने जीत दर्ज की है. JNU में ABVP, JNSU, AISA, SFI संगठन काफी सक्रिय हैं और इन्हीं के बीच आए दिन विवाद होते रहते हैं. बड़ा सवाल यह है कि इतनी बड़ी यूनिवर्सिटी होने के बाद भी विवाद को रोका नहीं जा सका है. पिछले कई सालों में हुई घटनाएं यह संकेत देती हैं कि यूनिवर्सिटी प्रशासन को सख्ती बरतने की जरूरत है.