‘कम से कम 4 बच्चे पैदा करें हिंदू…’, बाबा बागेश्वर बोले- शादी के बाद मैं भी आबादी बढ़ाने में दूंगा योगदान

BaBa Bageshwar: धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान कथा के दौरान हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा, यह वैश्विक विषय है, लेकिन खासकर भारत के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है.
Bageshwar Dham Dhirendra Krishna Shastri

बाबा बागेश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री

BaBa Bageshwar: बागेश्वर धाम सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने हिंदुओं की घटती आबादी को लेकर चिंता जताई है. उन्होंने कहा कि हिंदुओं को 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. इससे पहले राष्ट्रीय स्वंय सेवक संघ (RSS) प्रमुख मोहन भागवत ने भी चिंता जाहिर करते हुए 3 बच्चे पैदा करने की सलाह दी थी. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने यह बात राजस्थान के पुष्कर में हनुमान कथा के दौरान कही.

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री राजस्थान के पुष्कर में हनुमान कथा के लिए पहुंचे हैं. पुष्कर में उनका तीन दिवसीय दौरा है. धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को सुनने के लिए पुष्कर में लाखों की भीड़ उमड़ी है. इस दौरान उन्होंने कई मुद्दों पर अपने विचार साझा किए. चाहे वह मुसलमानों की घर वापसी हो या हिंदुओं की घटती आबादी. दोनों मुद्दों को लेकर उन्होंने चिंता जाहिर करते हुए अपनी बात रखी. जानें क्या बोले धीरेंद्र शास्त्री?

हिंदुओं को कम से 4 बच्चे पैदा करना चाहिए…

धीरेंद्र शास्त्री ने हनुमान कथा के दौरान हिंदुओं की घटती आबादी पर चिंता जाहिर की है. उन्होंने कहा, यह वैश्विक विषय है, लेकिन खासकर भारत के लिए बहुत बड़ा मुद्दा है. घटते हिंदू, बढ़ते मजहबी देश को बर्बाद करने की परिस्थिति पर जा रहा है. हम तो कहना चाहते हैं कि हिंदुओं को कम से कम 4 बच्चे पैदा करने चाहिए. हमारी तो अभी शादी नहीं हुई, तो हम पर लोग कमेंट्स करेंगे कि बाबा आपका इसमें क्या योगदान है? हम बता दें, जब हमारा ब्याह हो जाएगा तो हम भी हिंदुओं की आबादी बढ़ाने में योगदान देंगे.”

ये भी पढ़ेंः किस कंपनी की थी एयर एंबुलेंस जिसने छीनी 7 जिंदगियां? 1500 से ज्‍यादा सफल उड़ानें फिर कैसे हुआ हादसा

मुसलमानों की घर वापसी पर क्या बोले?

इसके अलावा धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री से जब मीडिया ने मुसलमानों की घर वापसी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा, उनके (मुसलमानों) पूर्वज हिंदू थे. इस दौरान उन्होंने एक फिल्म का उदाहरण देते हुए कहा, एक फिल्म आई थी अमर अकबर एंथनी, उस फिल्म में आखिर में तीनों का बाप कन्हैयालाल निकला था. अंगर यह बात समझ आ जाए तो घर वापसी हो जाएगी.

ज़रूर पढ़ें