CG News: रायपुर-दुर्ग को जोड़ने वाला खारुन पुल 1 महीने के लिए बंद, परेशानी से बचना है तो इस रूट का करें इस्तेमाल

CG News: मरम्मत के लिए डामर को हटाया जाएगा. इसके बाद स्लैब को जैक की मदद से उठाया जाएगा और बेयरिंग को बदला जाएगा. इसमें करीब 30 दिनों का समय लगेगा. इस पूरे कार्य में लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे.
raipur durg kharun river bridge will closed for a month from April 1st for repairs

रायपुर: खारुन नदी पुल मरम्मत के लिए रहेगा बंद

CG News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर और दुर्ग के बीच रोजाना हजारों लोग यात्रा करते हैं. इस आवाजाही में अगले एक महीने तक यात्रियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है. खारुन नदी पर दो शहरों को जोड़ने वाले पुल का मरम्मत कार्य शुरू किया जाना है. इस वजह से एक पुल को बंद रखा जाएगा और एक पुल से ही वाहनों का आवागमन हो सकेगा.

1 अप्रैल से पुल रहेगा बंद

  • दरअसल, नेशनल हाईवे-53 पर कुम्हारी टोल के पास खारुन नदी पर बने पुल की मरम्मत 1 अप्रैल से की जानी है.
  • खारून नदी पर दो पुल हैं, जिनमें से एक पुराना पुल है जो लगभग 35 साल पुराना है. इसकी हालत जर्जर हो चुकी है. वाहनों के गुजरने से ब्रिज कांपता है.
  • इस पुल की लंबाई 200 मीटर और चौड़ाई 7 मीटर है.
  • जर्जर पुल की मरम्मत के लिए इसे एक महीने तक बंद रखा जाएगा.
  • पुराने पुल में करीब 10 स्लैब और 60 बेयरिंग हैं.
  • मरम्मत के लिए डामर को हटाया जाएगा. इसके बाद स्लैब को जैक की मदद से उठाया जाएगा और बेयरिंग को बदला जाएगा. इसमें करीब 30 दिनों का समय लगेगा.
  • इस पूरे कार्य में लगभग 16 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

ट्रैफिक डायवर्ट प्लान जारी

  • खारुन नदी पर बना दूसरा पुल 20 साल पुराना है जिसे पुराने पुल के समानांतर बनाया गया है.
  • नए पुल की लंबाई 220 मीटर और चौड़ाई 7 मीटर है.
  • NHAI की टीम ने पुल का निरीक्षण करके डायवर्ट प्लान जारी कर दिया है.

ये भी पढ़ें: CG News: रायपुर में 24 किलो गांजे के साथ दो युवतियां गिरफ्तार, सूटकेस को वंदे भारत में छिपाकर ला रही थीं

जाम से बचने के लिए इन रास्तों का करें इस्तेमाल

नवा रायपुर और एयरपोर्ट के लिए: सेलूद-पाटन-अभनपुर मार्ग

भिलाई-दुर्ग के लिए: सेलूद-फूंडा-जामगांव-अमलेश्वर

बाइक, कार और छोटी गाड़ियों से दुर्ग की ओर जाने वाले चंदनीडीह होकर कुम्हारी जा सकेंगे.

ज़रूर पढ़ें