दिल्ली में गर्मी के बीच लगेगा एक और झटका, बढ़ेंगे बिजली के दाम! जानिए क्या है सरकार का पूरा प्लान

Delhi Electricity Bill Increase: सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2025 में दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि बकाया राशि ब्याज सहित निजी डिस्कॉम को भुगतान करे. लेकिन अभी तक कोई राशि जमा नहीं की गई. हालांकि कोर्ट ने इसके लिए 7 साल का समय भी दिया था.
CG News

बिजली

Delhi Electricity News: दिल्ली में अप्रैल के महीने से बिजली दर में बढ़ोत्तरी दर्ज की जा सकती है. इसकी मुख्य वजह बिजली वितरण कंपनियों (डिस्कॉम) का करीब 38,000 करोड़ रुपए से ज्यादा बकाया राशि है. दिल्ली सरकार तीन कंपनियों के बकाया राशि को चुकाने की तैयारी कर रही है. इसलिए माना जा रहा है कि जल्द ही दिल्ली में बिजली के दामों पर बढ़ोत्तरी हो सकती है.

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो दिल्ली सरकार बिजली की बढ़ी हुई दरों पर सब्सिडी देने की योजना भी बना रही है. ताकि आम लोगों पर इसका असर बिल्कुल ना पड़े. हालांकि, बकाया बिजली की दर वर्तमान सरकार की नहीं, बल्कि पुरानी आम आदमी पार्टी के सरकार के समय की है. केजरीवाल सरकार ने दिल्ली में करीब 1 दशक तक बिजली की दर सेम ही रखी, यानी कोई बढ़ोत्तरी नहीं की. जिसका असर अब दिखाई देने लगा है.

सु्प्रीम कोर्ट ने दिया 7 साल का समय

दिल्ली बिजली नियामक आयोग (DERC) ने जनवरी में केंद्रीय एजेंसी, अपीलीय बिजली न्यायाधिकरण (APTEL) ने बताया कि दिल्ली की कुल रेगुलेटरी एसेट्स 38,552 करोड़ रुपए है. सुप्रीम कोर्ट ने अगस्त 2025 में दिल्ली सरकार को निर्देश दिया था कि बकाया राशि ब्याज सहित निजी डिस्कॉम को भुगतान करे. कोर्ट ने इसके लिए 7 साल का समय भी दिया है.

ये भी पढ़ेंः मिडिल ईस्ट तनाव को लेकर भारत ने अब तक क्या कदम उठाए? PM मोदी ने संसद में सबकुछ बताया

क्या दिल्ली में बढ़ेंगे बिजली के दाम?

पहले यह राशि वर्तमान देयक राशि से कम थी, लेकिन काफी समय तक नहीं देने की वजह से ब्याज बढ़ गई, जिसकी वजह से ब्याज सहित करीब 38,000 करोड़ रुपए से ज्यादा हो गया. हालांकि, सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद से ही अंदाजा लगाया जा रहा था कि दिल्ली में अब बिजली के दाम बढ़ सकते हैं, लेकिन सरकार ने बढ़ोत्तरी नहीं की थी. अब एक बार फिर बिजली के दाम बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं. अब देखना यह होगा कि आखिर दिल्ली सरकार बिजली के दाम बढ़ाती है या यथावत रखती है.

ज़रूर पढ़ें