‘अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं, उनके बाद…’ अगले CM पर BJP नेता का बड़ा बयान
बिहार का अगला सीएम कौन?
Bihar Politics: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार राज्यसभा चले जाएंगे, तो बड़ा सवाल है कि कौन होगा बिहार का नया सीएम. नए सीएम को लेकर प्रतिदिन बयानबाजी जारी है. बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने नीतीश कुमार को जबरदस्ती राज्यसभा भेजने की बात कही है. इसके साथ ही दावा किया कि जो भी बिहार का अगला सीएम होगा. उसे नीतीश कुमार का मार्गदर्शन मिलता रहेगा. फिलहाल, बिहार का नया सीएम कौन होगा. अभी इसको लेकर संशय बना हुआ है.
नेता प्रतिपक्ष के बयानों पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावनी ने भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं. बिहार का अगला मुख्यमंत्री कौन होगा. इसको लेकर एनडीए के सभी दलों के नेता और केंद्रीय नेतृव्य बैठकर बातचीत करेंगे. इसके बाद फैसला लिया जाएगा. एक बात जरूर है कि जो भी नया सीएम होगा. उसमें मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की अहम भूमिका होगी.
पटना, बिहार: भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने कहा, "अभी बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। आने वाले समय में उन्हें राज्यसभा सदस्य के तौर पर चुना गया है और वे राज्यसभा जाएंगे। उसके बाद, NDA और बीजेपी के नेता, केंद्रीय नेतृत्व बैठकर निर्णय करेगा और इसमें मुख्यमंत्री की भी… pic.twitter.com/OHZg9EXLu7
— IANS Hindi (@IANSKhabar) March 25, 2026
राहुल गांधी के बयान पर दी प्रतिक्रिया
मिडिल ईस्ट पर राहुल गांधी के दिए गए बयान पर संजय सरावनी ने कहा कि जब आधा विश्व युद्ध की आग में जल रहा है तो इस तरह से बयान आने ही नहीं चाहिए. राहुल गांधी को देश से कोई मतलब ही नहीं है. उनकी बातों पर कोई गंभीरता ही नहीं झलकती है. वो हमेशा एक ही जैसे राजनैतिक बयान देते हैं. राहुल गांधी कभी देश हित में बात नहीं करते हैं.
ये भी पढ़ेंः क्या 45 दिनों में मिलेगा घरेलू गैस सिलेंडर? दावों पर आ गया सरकार का बड़ा बयान
धर्मांतरण के सवाल पर क्या बोले?
सुप्रीम कोर्ट के धर्मांतरण वाले फैसले पर संजय सरावनी ने कहा कि आज देश के अंदर बहुत से ऐसे लोग हैं, जो धर्मांतरण कर रहे हैं. सुप्रीम कोर्ट ने बिल्कुल सही फैसला दिया है. अगर आपका जन्म अनुसूचित जाति में हुआ है, तो भारत के संबिधान के हिसाब से कई व्यवस्थाएं की गई हैं. इसलिए किसी को धर्म बदलने की जरूरत नहीं है.