‘राधा ने कान्हा से नहीं पूछा था कि मुसलमान हो या हिंदू?’, मोनालिसा के बयान से मचा बवाल

Monalisa Viral Statement: वायरल गर्ल मोनालिसा का भगवान कृष्ण और राधा पर दिया बयान सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इसके लेकर यूजर्स की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं.
monalisa statement viral

मोनालिसा के 'कान्हा' वाले बयान पर मचा बवाल

Monalisa Viral Statement: महाकुंभ से वायरल हुईं मोनालिसा इन दिनों सुर्खियों में बनी हुई हैं. उन्होंने फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा पर अभद्रता के आरोप लगाए हैं. उनके इस बयान को नकारते हुए फिल्म डायरेक्टर ने इसे झूठा बताया है. वहीं उनके पिता ने कहा कि बेटी पर दबाव डालकर ये सब बुलवाया जा रहा है. अब मोनालिसा एक बयान वायरल हो रहा है, जिसमें वे भगवान कृष्ण और राधा के बारे में टिप्पणी करती हुई नजर आ रही हैं.

मोनालिसा ने क्या कहा?

मोनालिसा का सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है, उसमें वे कहती नजर आ रही हैं कि प्यार भारत में पहली बार नहीं हुआ है. सभी प्यार करते हैं. जब भगवान कृष्ण ने प्यार किया तो राधा ने तो नहीं पूछा था कि कान्हा तू मुसलमान है या हिंदू. उन्होंने आगे कहा कि मैं प्यार सिर्फ फरमान के दिल से किया. मन से किया. उस फरमान नहीं होते तो मैं सुसाइड कर लेती.

लोगों का रिएक्शन आया सामने

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों का सोशल मीडिया पर गुस्सा देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया यूजर्स कमेंट करके नाराजगी जता रहे हैं. ये मोनालिसा का बयान इंटरनेट पर बहस का मुद्दा बन गया है. तीखी प्रतिक्रियाएं आ रही हैं. एक यूजर का कहना है कि समय ही बताएगा क्या सही है क्या गलत, कुछ सालों में सबकुछ साफ हो जाएगा.

ये भी पढ़ें: MP News: डायल-100 केस में महिला कर्मचारी से अभद्रता पर हाई कोर्ट सख्त, इंस्पेक्टर की बहाली पर रोक

फरमान से शादी के बाद ट्रोल

मध्य प्रदेश के महेश्वर की रहने वाली मोनालिसा प्रयागराज महाकुंभ से वायरल हुई थीं. फरमान खान से शादी के बाद लगातार उन्हें ट्रोल किया जा रहा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस करके कहा था कि हमें धमकियां मिल रही हैं. जान से मारने के लिए धमकी आ रही है. फिल्म डायरेक्टर सनोज मिश्रा ने इसे लव जिहाद बताया था.

ज़रूर पढ़ें