‘अतीक अहमद कोई राष्ट्रभक्त था क्या?’, ‘धुरंधर 2’ देखने के बाद ASP अनुज चौधरी बोले- फिल्म में सही दिखाया गया

अनुज चौधरी ने फिल्म का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, 'फिल्म में तथ्यों के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है. इसलिए फिल्म को अनावश्यक विवाद में घसीटना सही नहीं है.'
ASP Anuj Chaudhary (File photo)

ASP अनुज चौधरी (File Photo)

ASP Anuj Chaudhary on Atiq Ahmad: ‘धुरंधर 2’ फिल्म का क्रेज दूसरे हफ्ते भी कम होने का नाम नहीं ले रहा है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर लगातार धूम मचा रही है. फिल्म को देखने के लिए यूपी पुलिस के ‘सिंघम’ नाम से मशहूर एसपी अनुज चौधरी भी पहुंचे. फिल्म देखने के बाद एएसपी अनुज चौधरी ने खुलकर प्रतिक्रिया दी. फिल्म में एक किरदार यूपी के माफिया अतीक अहमद पर दिखाया गया है. इसको लेकर अनुज चौधरी ने कहा कि फिल्म में कुछ भी गलत नहीं दिखाया गया है, अतीक अहमद एक मोस्ट वांटेड अपराधी था.

‘जैसा अतीक का चरित्र था, वैसा ही दिखाया गया’

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में एसपी ग्रामीण अनुज चौधरी ने धुरंधर 2 देखने के बाद कहा, ‘क्या अतीक अहमद एक देशभक्त था? अतीक अपराधी तो था ही, साथ में देशद्रोही भी था. वह एक शरीफ आदमी नहीं था, बल्कि एक मोस्ट वांटेड अपराधी था. जैसा अतीक का चरित्र था, फिल्म में वैसा ही उसे दिखाया गया है.

‘फिल्म को विवाद में घसीटना ठीक नहीं है’

अनुज चौधरी ने फिल्म का विरोध करने वालों पर निशाना साधते हुए कहा, ‘फिल्म में तथ्यों के साथ कोई भी छेड़छाड़ नहीं की गई है. इसलिए फिल्म को अनावश्यक विवाद में घसीटना सही नहीं है. अतीक अहमद ने जो भी कबूला था, फिल्म में वही दिखाया गया है. अगर कोई फिल्म का विरोध कर रहा है तो उसे इस बात को सोचना चाहिए कि वह फिल्म का विरोध क्यों कर रहा है?’

‘हर देशभक्त और देश प्रेमी को फिल्म देखनी चाहिए’

यूपी के पुलिस अधिकारी ने सभी से फिल्म देखने की अपील की है. अनुज चौधरी ने कहा कि जो भी व्यक्ति देशभक्त और देश प्रेमी है, उसे ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए. ये फिल्म जाति और धर्म विशेष के लिए नहीं हैं. ये दो देशों की कहानी है. इस फिल्म में हमारे जवानों के संघर्ष और बलिदान को प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया है.

बता दें उत्तर प्रदेश पुलिस के अधिकारी एसपी अनुज चौधरी मुजफ्फरनगर के रहने वाले हैं. वे अपने बयानों को लेकर अक्सर सुर्खियों में रहते हैं. अनुज चौधरी ने 2001 में बतौर सब इंस्पेक्टर यूपी पुलिस में अपने करियर की शुरुआत की थी. इस समय वे फिरोजाबाद में एसपी ग्रामीण के पद पर तैनात हैं.

ये भी पढे़ं: ‘JDU का भविष्य निशांत के हाथ में है’, किसे मिलेगी CM की कुर्सी? नीतीश की पार्टी के नेता के बयान से बढ़ी हलचल

ज़रूर पढ़ें