‘पहले UP आने से डरती थी, लेकिन आप आए तो हिम्मत आई’, नियुक्ति पत्र पाने के बाद सीएम योगी से बोलीं शारिमा सिद्दीकी

Lucknow News: शारिमा सिद्दीकी को जब नियुक्ति पत्र दिया गया तो उन्होंने सीएम योगी का धन्यवाद देते हुए कहा, "मुख्यमंत्री जी, आपकी वजह से हमारे जैसे मेहनत करने वाले लोगों को आज रोजगार मिल पाया है."
yogi Adityanath nursing officers appointment Sharima Siddiqui

सीएम योगी को लेकर क्या बोलीं शारिमा सिद्दीकी

Lucknow News: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने डॉ. राममनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान में चयनित 665 नर्सिंग अधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया. इस दौरान सीएम योगी ने प्रदेश की सुरक्षा को लेकर अपने अनुभव शेयर किए. इस कार्यक्रम का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है, जिसमें नर्सिंग ऑफिसर शारिमा सिद्दीकी ने सीएम योगी की जमकर तारीफ की. उन्होंने कहा कि योगी जी, आप यूपी में आए तो हिम्मत आई. जानें नियुक्ति पत्र पाने के बाद शारिमा सिद्दीकी ने क्या कहा?

शारिमा सिद्दीकी को जब नियुक्ति पत्र दिया गया तो उन्होंने सीएम योगी का धन्यवाद देते हुए कहा, “मुख्यमंत्री जी, आपकी वजह से हमारे जैसे मेहनत करने वाले लोगों को आज रोजगार मिल पाया है. शारिमा ने अपना अनुभव शेयर करते हुए कहा कि मैं पहले आर्मी में थी. वहां से वीआरएस लेकर जब यूपी लौटने का सोचा, तो काफी डर था. यूपी के नाम से ही घबरा जाती थी. लेकिन जब से आप यूपी में आए हैं, तो मेरे अंदर भी हिम्मत आई.”

CM योगी का बताया प्रशंसक

शारिमा सिद्दीकी ने अपने आप को सीएम योगी का प्रशंसक बताया. उन्होंने कहा कि योगी जी के नेतृव्य में हम तरक्की कर रहे हैं. पहले मेरे मन में प्रदेश को लेकर गलत धारणा बन गई थी, लेकिन अब सबकुछ ठीक है. शारिमा सिद्दीकी का यह बयान काफी वायरल हो रहा है.

ये भी पढ़ेंः ‘मैडम, आप गलत कर रही हैं, मेरे 5 लाख फॉलोअर्स हैं…’, महिला ARTO ने जड़ा थप्पड़ तो बोला ड्राइवर, Video

पहली रैंक पाने वाली प्रियंका सिंह ने क्या कहा?

इसके अलावा भी दो अन्य नियुक्ति पाने वाली अधिकारियों ने सीएम योगी की सराहना की. मोहनलालगंज की प्रियंका सिंह ने कहा कि सीएम योगी की पारदर्शिता की वजह से ही मुझे पहली रैंक हासिल होने का गर्व मिला. तो वहीं मैनपुरी की अनामिका यादव ने कहा कि परीक्षा में कोई गड़बड़ी नहीं हुई. वहां की सुरक्षा व्यवस्था काफी कड़ी थी. योगी सरकार ने पूरी ईमानदारी और मेरिट आधारित चयन का उदाहरण दिया है.

ज़रूर पढ़ें