MPPSC 2026: मध्य प्रदेश राज्य सेवा परीक्षा में 155 पोस्ट के लिए 1.35 लाख अभ्यर्थी, 26 अप्रैल को होगा एग्जाम
MPPSC 2026
MPPSC 2026: मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) हर साल विभिन्न प्रशासनिक पदों पर भर्ती के लिए राज्य सेवा परीक्षा आयोजित करती है. इस साल ये परीक्षा 155 पदों पर होनी है. इस एग्जाम के लिए 1.35 लाख अभ्यर्थियों ने आवेदन किया है. पोस्ट की संख्या कम होने से परीक्षार्थियों में असंतोष देखने को मिल रहा है.
16 अप्रैल को जारी होंगे प्रवेश पत्र
MPPSC की राज्य सेवा परीक्षा 26 अप्रैल 2026 को आयोजित की जाएगी. इसके लिए 16 अप्रैल को प्रवेश पत्र जारी किए जाएंगे. राज्य सेवा के साथ-साथ वन सेवा के लिए एग्जाम होंगे. इस बार 21 विभागों के लिए 155 पद रखे गए हैं. इनमें SDM, DSP, वाणिज्य कर अधिकारी, नगर पालिका निगम अधिकारी, अतिरिक्त सहायक विकास अधिकारी, जिला पंजीयक, सहायक संचालक जनसंपर्क समेत कई पद शामिल हैं.
अभ्यर्थी कर रहे पद बढ़ाने की मांग
राज्य सेवा परीक्षा में लगातार कम हो रही पदों की संख्या को लेकर अभ्यर्थियों में गुस्सा और असंतोष है. उम्मीदवारों द्वारा मांग की जा रही है कि पोस्ट बढ़ाई जाए. छात्रों का कहना है कि विभागों में सैकड़ों पद खाली पड़े हुए हैं फिर भर्ती नहीं की जा रही है. इस मुद्दे को लेकर छात्र आयोग को ज्ञापन सौंप चुके हैं. इस बारे में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के ओएसडी रवींद्र पंचभाई का कहना है कि शासन को पदों की संख्या बढ़ाने को लेकर पत्र लिखा है. जिस पर अब तक कोई जवाब नहीं आया है.
ये भी पढ़ें: Bhopal में मेट्रो अंडरग्राउंड दौड़ेगी, 3.39 किमी में दो स्टेशन बनाने के लिए खुदाई शुरू; जानिए कौन सा होगा रूट
दो पालियों में होगी परीक्षा
• mppsc राज्य सेवा परीक्षा दो पालियों में आयोजित की जाएगी.
• दो पेपर होंगे, जिसमें पहला सामान्य अध्ययन और दूसरा जनरल एप्टीट्यूड है.
• दोनों ही पेपर 2-2 घंटे के होंगे.
• इसके साथ ही दोनों पेपर में 100-100 प्रश्न आयेंगे. हर सवाल के लिए 2 अंक निर्धारित किए गए हैं