Vande Bharat के खाने पर फिर उठे सवाल, महिला के सूजे होंठ और बेटे को दस्त, जानिए IRCTC ने क्या कहा
वंदे भारत ट्रेन के खाने पर उठे सवाल
Vande Bharat Train: ट्रेन में खाने-पीने की क्वालिटी को लेकर हमेशा शिकायतें मिलती रहती हैं. लेकिन अब देश की प्रीमियम ट्रेन वंदे भारत एक्सप्रेस पर भी घटिया क्वालिटी के खाना परोसने की शिकायत मिली है. वंदे भारत ट्रेन खानपान की शिकायतों को लेकर अब सवालों के घेरे में है. क्योंकि एक महिला ने वंदे भारत में मिलने वाले खाना खाते ही तबीयत बिगड़ने का दावा किया है. महिला का कहना है कि खाना खाने के बाद उसे एलर्जी हुई और बच्चे को दस्त शुरू हो गई. अब यह मामला सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है. जानें क्या है पूरा मामला?
दरअसल, वाराणसी की रहने वाली आयुषी सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बताया कि वह अपने परिवार को साथ 27 मार्च को वंदे भारत ट्रेन संख्या 22500 से वाराणसी से देवघर तक का सफर कर रही थी. इस दौरान ट्रेन में खाना ऑर्डर किया था. लेकिन खाना खाते ही कुछ ही समय के अंदर एलर्जी होने लगी, जिसकी वजह से होंठ बुरी तरह से सूज गए और बेटे को दस्त होने लगी. आयुषी ने खाने के साथ ही पानी पर भी सवाल उठाए हैं.
@IRCTCofficial @RailwaySeva @RailMinIndia @K44869654Kumar Worst quality food provided on vande bharat express and insensitive attitude of staff towards complaints. This is my medical prescription describing severe allergy after consuming food in Vande Bharat 22500. pic.twitter.com/ddfg2mMUC9
— The_Mediocre_Fille (@AyushiS54377868) March 31, 2026
IRCTC ने दिया जवाब
आयुषी का दावा है कि अगर समय पर उन्हें सही इलाज नहीं मिलता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी. अब सोशल मीडिया पर आयुषी की सूजे होठ के साथ फोटो भी वायरल हो रही है. अब इस मामले में बड़ा ट्विस्ट आया है. क्योंकि आयुषी की शिकायत के आधार पर IRCTC ने भी अपनी प्रतिक्रिया दी है.
@RailwaySeva @drmljn Kindly look into the matter urgently. I was travelling in Vande Bharat 22500 E1 coach on 27.3.26 and after consuming lunch, I developed a severe allergy which could have been life threatening. My Son (2 yrs) too developed diarrhoea. (Photo attached for ref) pic.twitter.com/KBdyppDq4m
— The_Mediocre_Fille (@AyushiS54377868) March 30, 2026
मेडिकल रिपोर्ट भी किया शेयर
आयुषी ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस में मिलने वाला खाना बेहद घटिया था और कर्मचारियों का शिकायतों के प्रति असंवेदनशील रवैया था. इसके साथ ही उन्होंने मेडिकल रिपोर्ट शेयर करते हुए लिखा, यह मेरा मेडिकल प्रिस्क्रिप्शन है जिसमें वंदे भारत एक्सप्रेस 22500 में खाना खाने के बाद हुई गंभीर एलर्जी का जिक्र है.
ये भी पढ़ेंः मायावती लखनऊ से शुरू करेंगी चुनावी शंखनाद, BSP के सामने चुनौतियों का ‘पहाड़’, बीजेपी ही नहीं, सपा भी राह का ‘रोड़ा’
IRCTC ने महिला से मांगी जानकारी
IRCTC ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा वंदे भारत एक्सप्रेस (कोच ई1) में दोपहर के भोजन की जांच की गई और वह संतोषजनक पाया गया. इसके साथ ही IRCTC ने कहा कि उस दिन भोजन की गुणवत्ता/स्वच्छता या सुरक्षा के संबंध में कोई अन्य शिकायत प्राप्त नहीं हुई है. वहीं IRCTC ने महिला से सीधे संपर्क भी किया है और उससे पूरी जानकारी मांगी है, ताकि सही तरीके से जांच की जा सके. फिलहाल महिला का दावा सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है.